• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

लाबुशेन और स्टीव स्मिथ का पहले ही दिन शतक

sports_master by sports_master
July 8, 2022
in क्रिकेट
0

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहला मैच 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी मेहमान टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने पहले ही दिन शतक ठोक कप्तान पैट कमिंस के इस फैसले को सही साबित किया और दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर बोर्ड पर 298 रन लगा दिए हैं। स्मिथ 109 और ऐलेक्स कैरी 16 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम को पहला झटका 14 के स्कोर पर लगा, विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर मात्र 5 के निजी स्कोर पर रजिथा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। इसके बाद उस्मान ख्वाजा (37) ने दूसरे विकेट के लिए लाबुशेन के साथ 55 रनों की साझेदारी की।

दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद लाबुशेन ने स्टीव स्मिथ के साथ चौथे विकेट के लिए 134 रन जोड़े, इस दौरान दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टेस्ट करियर का 7वां शतक भी जड़ा। लाबुशेन 12 चौकों की मदद से 104 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर स्टंप आउट हुए।
लाबुशेन के आउट होने के बाद स्मिथ का साथ ना तो ट्रेविस हेड (12) दे पाए और ना ही क्रिस ग्रीन (4), इन दोनों बल्लेबाजों को भी प्रभात जयसूर्या ने अपना शिकार बनाया। हालांकि स्मिथ दूसरे छोर पर डटे रहे और उन्होंने 28वां टेस्ट शतक पूरा किया। फैब 4 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने जो रूट की बराबरी कर ली है।

स्मिथ 14 चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं ऐलेक्स कैरी ने 35 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 16 रन बनाए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

भुवनेश्वर कुमार // इंग्लैंड में चार साल बाद कोई भारतीय बना प्लेयर ऑफ द सीरीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us