• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जनवरी 2021 से जो रूट ने ठोके सबसे ज्यादा 11 इंटरनेशनल शतक

sports_master by sports_master
July 6, 2022
in क्रिकेट
0

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वह साल 2022 में अबतक 6 शतक लगा चुके हैं। इससे पहले साल 2021 में उन्होंने 5 शतक लगाए थे। वह दो अलग-अलग साल में 5 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज हैं। टीम इंडिया ने खिलाफ आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने शानदार शतक जड़ा और अपनी टीम के बेहतरीन जीत दिलाई। साल 2021 और 2022 में टेस्ट में शतक बनाने वालों की बात करें तो टॉप-5 में ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका नाम सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा।

जो रूट और जॉनी बेयरस्टो- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने साल 2021 और 2022 यानी पिछले डेढ़ साल में 24 मैच में 11 शतक जड़े हैं। इस दौरान 61.27 की औसत से उन्होंने 2635 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने पांच अर्धशतक भी जड़ा है। दूसरे नंबर पर उनके साथी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 17 मैच में 6 शतक की मदद से 47.75 की औसत से 1385 रन बनाए हैं।दिमुथ करुणारत्ने और उस्मान ख्वाजा- श्रीलंकाई दिमुथ करुणारत्ने तीसरे नंबर पर हैं। करुणारत्ने ने 2021 और 2022 में अब तक 5 शतक जड़े हैं और 57.59 की औसत से 1267 रन बनाए हैं। वहीं, उस्मान ख्वाजा ने इस दौरान 4 शतक लगाए हैं। 117,42 की औसत से 6 मैच में 822 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के डारेल मिचेल ने भी चार शतक जड़ा है। इस दौरान उन्होंने 68.08 की औसत से 817 रन बनाए हैं।

पांच बल्लेबाजों ने जड़े हैं 3-3 शतक- पिछले डेढ़ साल में 5 बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में तीन-तीन शतक जड़ा है। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने 10 मैच में 51 की औसत से 918 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के फवाद आलम ने 12 मैच में 43.14 की औसत से 604 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के लिटन दास ने 15 मैच में 48.19 की औसत से 1253 रन बनाए हैं। श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज ने 11 मैच में 49.05 की औसत से 834 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत ने 47.40 की औसत से 1280 रन बनाए हैं।

फैब 4 में से तीन का खराब रिकॉर्ड- फैब -4 यानी जो रूट, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और विराट कोहली में से तीन बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। स्मिथ और विलियमसन ने एक-एक शतक जड़ा है। वहीं कोहली ने कोई शतक नहीं जड़ा है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान नवंबर 2019 के बाद से शतक नहीं जड़ पाए हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

महिला खिलाड़ियों के मामले में कोच बेलगाम क्यों ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us