• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टीमइंडिया की हार की वजह,इंग्लैंड की नई स्ट्रैटजी का खौफ

sports_master by sports_master
July 5, 2022
in क्रिकेट
0

चौथे दिन इंग्लैंड ने फाइटबैक किया और पांचवें दिन दो घंटे के खेल में मैच अपनी झोली में डाल लिया। 15 साल बाद इंग्लैंड में सीरीज जीतने का हमारा सपना चकनाचूर हो गया। 45 साल में बर्मिंघम में पहला टेस्ट जीतने का ख्वाब भी अधूरा रह गया। नए कप्तान जसप्रीत बुमराह जी-जान लगाने के बावजूद जीत से शुरुआत नहीं कर सके।

यह सब क्यों हुआ? हमारी टीम के साथ खेला कहां हो गया? चलिए 5 पॉइंट्स के हैं

1. BAZBALL का खौफ ले डूबा

इस सीरीज से पहले BAZBALL शब्द इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत गूंज रहा था। यह शब्द इंग्लैंड क्रिकेट टीम की नई स्ट्रैटजी के लिए गढ़ा गया। इंग्लैंड के नए कोच ब्रैंडन मैकुलम का निक नेम BAZ है। उन्होंने कोच बनते ही ऐलान किया कि इंग्लैंड की टीम अब अधिक आक्रामक तरीके से खेलेगी और टेस्ट मैच की चौथी पारी में कितना भी बड़ा टारगेट मिले, उसे चेज करने की कोशिश करेगी। इस रणनीति को BAZBALL कहा गया।

इंग्लैंड ने इसी स्ट्रैटजी पर चलते हुए न्यूजीलैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। तीनों ही टेस्ट में इंग्लैंड ने चौथी पारी में 275 रन से अधिक का टारगेट चेज करते हुए जीत हासिल की। बर्मिंघम टेस्ट में भी इंग्लैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, ताकि उसे चौथी पारी में चेज करने का मौका मिले।

भारतीय टीम 378 रन का टारगेट सेट करने के बावजूद BAZBALL के दबाव में आ गई। टीम डर गई कि कहीं इंग्लैंड टारगेट चेज न कर दे। 2 रन के अंदर 3 विकेट निकालने के बावजूद भारत ने फील्ड खोल दी। आशंका थी कि जॉनी बेयरस्टो काफी तेज बैटिंग करेंगे। एक छोर से रवींद्र जडेजा से निगेटिव बॉलिंग भी कराई गई, ताकि चौके-छक्के की बरसात न हो जाए।

इंग्लिश बल्लेबाजों बेयरस्टो और जो रूट ने भारत के इस डर का फायदा उठा लिया। उन्होंने खुली हुई फील्ड में आराम से सिंगल-डबल लिए। जरूरत पड़ने पर चौके भी जमाए। बिना कोई खास रिस्क लिए दोनों ने चौथे दिन ही इंग्लैंड को जीत के करीब पहुंचा दिया।

2. सुपरस्टार भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

​​​​बर्मिंघम की पिच रन से भरपूर थी। इसके बावजूद हमारे चार बल्लेबाज ऐसे रहे, जो दोनों इनिंग्स में फ्लॉप साबित हुए। शुभमन गिल ने 17 और 4 का स्कोर बनाया। हनुमा विहारी ने 20 और 11 रनों की पारी खेली। विराट कोहली 11 और 20 के स्कोर पर आउट हुए। वहीं, श्रेयस अय्यर पहली पारी में 15 और दूसरी पारी में 19 रन ही बना सके।

जब टॉप-6 में शामिल चार बल्लेबाज इस तरह फेल हों, तो टेस्ट मैच जीतने की उम्मीद करना भी बेमानी है। पांच दिन हम मुकाबले में इसलिए टिके रहे क्योंकि हमारे लिए उन लोगों ने रन बनाए, जिनकी मुख्य भूमिका कुछ और है। विकेटकीपर पंत ने सेंचुरी और हाफ सेंचुरी जमाई। जडेजा ने भी सेंचुरी जमाई। नंबर-10 बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह ने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

3. खराब फील्डिंग/खराब फील्ड प्लेसमेंट
जॉनी बेयरस्टो BAZBALL स्ट्रैटजी की सबसे अहम कड़ी थे। उन्होंने दोनों पारियों में शतक जमाए। दूसरी पारी में बेयरस्टो के दो कैच छोड़े गए। जब बेयरस्टो 14 रन बनाकर खेल रहे थे, तब हनुमा विहारी ने उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद जब वे 39 रन पर थे, जब ऋषभ पंत ने कैच टपका दिया।

फील्ड प्लेसमेंट के मामले में भी भारत की ओर से गलती हुई। स्लिप में फील्डिंग करने वाले चेतेश्वर पुजारा की उंगली पर चोट लगी तो उनके स्थान पर हनुमा विहारी को स्लिप में खड़ा किया गया। विहारी स्लिप के स्पेशलिस्ट फील्डर नहीं हैं। बेयरस्टो का हाथ में आया कैच टपकाकर उन्होंने इसका सबूत भी दिया। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी स्लिप में अच्छी फील्डिंग करते हैं। इन दोनों ने इसी मैच में स्लिप पर तैनाती भी दी। इसके बावजूद इनकी जगह विहारी को तैनात किया गया था।

4. जडेजा ऑलराउंडर नहीं, सिर्फ बल्लेबाज नजर आए
रवींद्र जडेजा भारतीय टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल हैं। उनका मुख्य काम एक स्पिनर के तौर पर विकेट लेना है। जडेजा ने बल्ले से तो शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बतौर गेंदबाज फ्लॉप रहे। पहली पारी में उन्हें सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी मिली। दूसरी पारी में चौथे दिन तक उन्होंने 15 ओवर फेंके और 53 रन दिए। विकेट एक भी नहीं मिला।

5. अश्विन को मौका नहीं मिला
इस समय खेल रहे भारतीय गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन के नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं। इसके बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में एक बार भी मौका नहीं दिया गया। इंग्लैंड के बल्लेबाज क्वालिटी स्पिन के खिलाफ बहुत मजबूत नहीं माने जाते हैं। इसके बावजूद उनको टीम में शामिल न करना चौंकाने वाला रहा।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

सानिया मिर्जा अपने आखिरी विम्बलडन के सेमीफाइनल में:मिक्स्ड डबल्स इवेंट में अपने जोड़ीदार के साथ डाब्रोवस्की-पीयर्स को हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us