• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बुमराह ने दिलाई युवराज की याद

sports_master by sports_master
July 2, 2022
in क्रिकेट
0

भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में पांचवां टेस्ट मैच खेल जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद में नाबाद 31 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने र्स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में जमकर धुनाई की। ब्रॉड ने इस ओवर में 35 रन लुटा दिए। ये टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। इसके साथ ही बुमराह ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का एक ओवर में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

भारतीय पारी का 84वां ओवर करने र्स्टुअर्ट ब्रॉड आए और इसी ओवर में 35 रन बने। जिसमें 29 रन बुमराह के बल्ले से निकले और बाकी 6 एक्स्ट्रा रन थे। बुमराह के 31 रन में 29 रन इसी ओवर से आए।आइए हम आपको बताते हैं कि ब्रॉर्ड के एक ओवर में 35 रन कैसे बने…

पहली गेंद -बुमराह ने चौका जड़ा। दूसरी गेंद- दूसरी गेंद वाइड और नो रहने की वजह से तीन बार फेंकी गई। वाइड के साथ ब्राउंड्री भी आई और टीम इंडिया को 5 रन मिले। इसके बाद ब्रॉड ने नो बॉल फेंका। इस पर बुमराह ने छक्का जड़ दिया, फिर बुमराह ने चौका जड़ा। तीसरी गेंद-बुमराह ने फाइन लेग पर एक शानदार चौका लगया। चौथी गेंद- इस गेंद पर बुमराह ने एक और चौका लगा दिया। पांचवीं गेंद – ऐसा लग रहा था कि ब्रॉर्ड की गेंद बुमराह को फुटबॉल की तरह नजर आ रही थी। उन्होंने पांचवें गेंद पर छक्का जड़ दिया। छठी गेंद- ब्रॉर्ड एक रन लेकर बुमराह ने स्ट्राइक अपने पास रखा।

लारा ने पीटरसन के एक ओवर में बनाए थे 28 रन
जसप्रीत ने इस ओवर में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड भी तोड़ा। लारा ने 2003-04 में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट में उन्होंने रॉबिन पीटरसन की ओवर 28 रन बनाए थे। इसके अलावा 2013-14 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट में ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज जॉर्ज बेली ने गेंदबाज जेम्स एडरसन की ओवर में 28 रन बनाए थे। वहीं, बुमराह के बल्ले से 29 रन निकले।

युवराज ने 2007 में ब्रॉड के ही ओवर में लगाए थे 6 छक्का
युवराज ने साउथ अफ्रीका में 2007 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड की एक ओवर में 6 छक्के जड़ इतिहास रचा था। दरअसल, भारत की बैटिंग के दौरान जब फ्लिंटॉफ 18वां ओवर फेंकने आए तो युवराज ने उन्हें एक चौका और एक छक्का मार दिया। इसके बाद फ्लिंटॉफ युवराज से भिड़ गए। युवी का अंदाज और ज्यादा आक्रामक हो गया। इसके बाद जब स्टुअर्ड ब्रॉड 19वां ओवर फेंकने आए तो युवराज ने 6 गेंदों पर 6 छक्के लगा दिए। इस मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

अमेरिका के जॉन इस्नर बने सबसे ज्यादा टेनिस Ace लगाने वाले खिलाड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us