• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

KL Rahul ने सर्जरी के बाद जर्मनी से फैंस को दिया रिकवरी का अपडेट, शेयर की मुस्कुराती तस्वीर

sports_master by sports_master
June 30, 2022
in क्रिकेट
0

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (star batsman KL Rahul) की जर्मनी (Germany) में सर्जरी (Surgery) सफल रही है. उन्होंने खुद गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी. 30 बरस के राहुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. वह एक बेड पर बैठे दिख रहे हैं और उन्होंने एक सफेद टी-शर्ट पहनी हुई है।

केएल राहुल के इस पोस्ट के मुताबिक, उनकी सर्जरी सफल रही है और वह रिकवर कर रहे हैं. राहुल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मेरे लिए कुछ हफ्ते मुश्किलों भरे रहे लेकिन सर्जरी सफल रही. मेरी रिकवरी की शुरुआत हो गई है और मैं अच्छी तरह से रिकवर कर रहा हूं. आपके संदेश और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया. जल्द मिलते हैं।’

इस पोस्ट पर हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह समेत कई लोगों ने कमेंट किया है. हार्दिक ने इस पर दिल वाला इमोजी शेयर किया. वहीं, सूर्यकुमार ने लिखा, ‘स्पीड से रिकवर करिए.’ रितिका ने बॉडी बिल्डिंग वाला इमोजी शेयर किया है।

बता दें कि राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालने को तैयार थे लेकिन ऐन पहले वह ग्रोइन इंजरी का शिकार हो गए. इसी वजह से उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा. इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का भी वह हिस्सा नहीं बन सके।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की कमान संभाली. वहीं, आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपी गई. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही. वहीं, आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

भगवती चौहान ने बिना कोच के सीखी फुटबॉल, बोलीं- देश के लिए खेलना मकसद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us