• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

T20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया

sports_master by sports_master
June 28, 2022
in क्रिकेट
0

नई दिल्ली । साल 2022 में टीम इंडिया (team india) का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप (t20 world cup) से पहले टीम इंडिया को कई देशों का दौरा करना है, वहीं इस टूर्नामेंट के तुरंत बाद भारत न्यूजीलैंड (New Zealand) के लिए उड़ान भरेगा। मंगलवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने घरेलू शेड्यूल का ऐलान किया है जिसमें भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज भी है। भारत के न्यूजीलैंड दौरा की शुरुआत 18 नवंबर से होगी, वहीं आखिरी मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को तीन मैच की टी20 सीरीज के साथ इतने ही मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है।

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल इस प्रकार है
पहला टी20 – 18 नवंबर,
दूसरा टी20 – 20 नवंबर
तीसरा टी20 – 22 नवंबर
पहला वनडे – 25 नवंबर
दूसरा वनडे – 27 नवंबर
तीसरा वनडे – 30 नवंबर

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों के लिए न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला का भी आयोजन करने का फैसला किया है। काफी समय बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन होगा। इस सीरीज की शुरुआत 7 अक्टूबर से होगी, वहीं फाइनल 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत के खिलाफ नवंबर में लिमिटेड ओवर सीरीज खेलने के बाद न्यूजीलैंड की टीम घर में सीधा 2023 फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद कीवी टीम को श्रीलंका की मेजबानी करनी है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

अर्शदीप सिंह और राहुल त्रिपाठी कर सकते हैं डेब्यू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us