देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी को जीतकर इतिहास रचने वाली मध्यप्रदेश की टीम सोमवार शाम बेंगलुरु से इंदौर पहुंची। टूर्नामेंट के 88 साल के इतिहास में ये पहला मौका है जब मध्यप्रदेश की टीम ने यह खिताब जीता है। इंदौर एयरपोर्ट पर शाम 7.00 बजे पहुंची टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर IDCA (इंदौर क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, एसोसिएशन के कई पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में आम लोग भी मौजूद थे। वीआईपी लाउंज से बाहर निकलने के बाद टीम बस में सवार हुई। यहां से टीम मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के ऊषाराजे इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचेगी। जहां स्वा
गत समारोह के बाद टीम खजराना गणेश के दर्शन करने जाएगी।
कोच पंडित ने मांगी थी मन्नत
41 बार की चैम्पियन मुंबई को हराने वाली मप्र टीम के कोच चंद्रकांत पंडित ने खजराना गणेश से मन्नत मांगी थी। टीम का स्वागत करने खेल जगत की नामी हस्तियों के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
