• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इंग्लैंड के विश्वविजेता कप्तान मॉर्गन जल्द ले सकते हैं संन्यास

sports_master by sports_master
June 27, 2022
in क्रिकेट
0

नई दिल्ली: इंग्लैंड के विश्वविजेता कप्तान ऑयन मॉर्गन इंटरनेशनल क्रिकेट से जल्द संन्यास ले सकते हैं. इंग्लैंड की टीम अभी अपनी धरती पर टीम इंडिया की अगुवाई कर रही है. इंग्लैंड को भारत से एकमात्र टेस्ट मुकाबले के अलावा तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. मॉर्गन के संन्यास लेने की सूरत में जोस बटलर इंग्लैंड के नए कप्तान बन सकते हैं.राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं. 2019 वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को विजेता बनाने वाले मॉर्गन पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्हें पिछले साल की आईपीएल नीलामी में भी नहीं चुना गया था. वनडे-टी20 के विस्फोटक खिलाड़ी मॉर्गन पिछली 28 अंतरराष्ट्रीय पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक जमाने में ही सफल रहे हैं.

ऑयन मॉर्गन संन्यास का दे चुके हैं इशारा
ऑयन मॉर्गन ने ने नीदरलैंड सीरीज से पहले संन्यास का इशारा किया था. उन्होंने कहा था, “अगर मुझे नहीं लगता कि मैं काफी अच्छा हूं या मुझे नहीं लगता कि मैं टीम में योगदान दे रहा हूं, तो मैं अपनी पारी खत्म कर दूंगा.”

ऑयन मॉर्गन ने इंग्लैंड के खेलने का अंदाज बदल डाला
ऑयन मॉर्गन को वर्ल्ड कप 2015 से ठीक पहले इंग्लैंड की कमान संभाली थी. उन्हें एलियस्टर कुक की जगह सफेद गेंद क्रिकेट में टीम की कप्तानी मिली. हालांकि, वर्ल्ड कप 2015 में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. इसके बाद उन्होंने कोच ट्रेवर बेलिस के साथ सफेद गेंद क्रिकेट में इंग्लैंड की तकदीर बदल डाली.

मॉर्गन का जन्म आयरलैंड के डबलिन में हुआ है. उन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत आयरलैंड की टीम से साल 2006 में की थी. तीन साल बाद उन्हें इंग्लैंड की टी20 टीम से डेब्यू करने का मौका मिला. मॉर्गन ने इंग्लैंड की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,859 रन बनाए हैं.

ऑयन मॉर्गन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
मॉर्गन ने 16 टेस्ट, 248 वनडे और 115 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा लिया है. उनके नाम टेस्ट में 700 रन, वनडे में 7701 और टी20 क्रिकेट में 2458 रन है. वनडे में उन्होंने 14 शतक जड़े हैं, वहीं टेस्ट क्रिकेट में दो सैकड़ा लगाने में सफल रहे.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

विराट भाई पाकिस्तान के बाबर से काफी आगे, 70 शतक मजाक नहीं-आवेश खान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us