बेंगलुरू /रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम मजबूत स्थिति पर आ गई है। उसने चौथे दिन के पहले सेशन में शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में 162 रन की बढ़त हासिल कर ली है।मध्यप्रदेश की पहली पारी 536 रन पर खत्म हुई। जवाब में मुंबई ने खबर लिखे जाने तक दो विकेट पर 111 रन बना लिए हैं।
फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम मजबूत स्थिति पर आ गई है। उसने चौथे दिन के पहले सेशन में शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में 162 रन की बढ़त हासिल कर ली है।लंच तक तक टीम ने छह विकेट पर 475 रन बनाए थे। रजत पाटीदार (120*) ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का आठवां शतक पूरा किया। जबकि सारांश जैन ने 57 रन का योगदान दिया। मध्यप्रदेश टीम ने पहली पारी में कुल 536 रन बनाए व 162 रन की बढ़त ली. कप्तान पृथ्वी शा 44 बनाकर गौरव यादव के शिकार हुए। हार्दिक तमोरे (25 रन) को कुमार कार्तिकेय ने आउट किया।
कल यदि कोई नाटकीय घटना नहीं हुई तो मध्यप्रदेश पहली पारी के आधार पर रणजी विजेता बन सकता है।
