• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन?

sports_master by sports_master
April 12, 2022
in क्रिकेट
0

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में आज रात को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। CSK के लिए सीजन अच्छा नहीं रहा है और उन्होंने चार मैच लगातार गंवाए हैं तो वहीं RCB लगातार तीन जीत हासिल कर चुकी है। RCB के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और वह अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेंगे।

इस सीजन कोहली ने चार मैचों में 106 रन बनाए हैं और दो बार 40 से अधिक का स्कोर बना चुके हैं। आइए जानते हैं अब तक चेन्नई के खिलाफ कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन।

कोहली ने चेन्नई के खिलाफ 28 मैचों में 948 रन बनाए हैं और इस टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने चेन्नई के खिलाफ अपने रन 41 से अधिक की औसत और लगभग 130 की स्ट्राइक-रेट के साथ बनाए हैं। चेन्नई के खिलाफ कोहली ने नौ अर्धशतक लगाए हैं जिसमें नाबाद 90 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

चेन्नई के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ कोहली का प्रदर्शन

चेन्नई के लिए ड्वेन ब्रावो लगातार मुख्य तेज गेंदबाज की भूमिका निभा रहे हैं और उनके खिलाफ कोहली का आंकड़े शानदार रहे हैं। ब्रावो के खिलाफ कोहली अब तक केवल एक ही बार आउट हुए हैं। उन्होंने ब्रावो के खिलाफ 103 गेंदों में 157 रन बनाए हैं।

चेन्नई के कप्तान रविंद्र जडेजा ने कोहली को रोकने में सफलता हासिल की है, लेकिन वह भी उनका विकेट अधिक बार नहीं ले सके हैं। अब तक जडेजा ने केवल तीन बार कोहली का विकेट चटकाया है। दूसरी ओर कोहली ने जडेजा के खिलाफ 123 गेंदों में 133 रन बना लिए हैं।कोहली और क्रिस जॉर्डन की IPL में अधिक भिड़ंत नहीं हुई है। अब तक कोहली ने जॉर्डन के खिलाफ सात गेंदों में छह रन बनाए हैं और एक भी बार उनके खिलाफ आउट नहीं हुए हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us