• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अजिंक्य रहाणे का T20 करियर हो सकता है खत्म

sports_master by sports_master
April 11, 2022
in क्रिकेट
0

कोलकाता/कभी भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले अजिंक्य रहाणे अब किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेल रहे हैं। पहले टी20 इंटरनेशनल और फिर वनडे इंटरनेशनल के बाद उनको प्रदर्शन के कारण टेस्ट टीम से भी बाहर होना पड़ा है। यहां तक कि अब उनके टी20 करियर के खत्म होने के आसार दिखाई देने लगे हैं, क्योंकि उनका बल्ला उन मैदानों पर भी नहीं चल पा रहा है, जहां वे सबसे ज्यादा क्रिकेट खेले हैं। यही कारण है कि अजिंक्य रहाणे का टी20 करियर खत्म हो सकता है।

दरअसल, अजिंक्य रहाणे मौजूदा समय में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने पांच मैच खेले हैं, लेकिन अब उनका आगे खेलना संदेह के घेरे में है, क्योंकि उन्होंने पांच मैचों में उस तरह का प्रदर्शन नहीं किया है, जिसकी वजह से उनको आगे मौका मिले। इसके पीछे का कारण ये भी है कि केकेआर की बेंच स्ट्रेंथ में एरोन फिंच जैसे ओपनर हैं, जो आक्रमक क्रिकेट के लिए जाने जाते हैं। वहीं, अजिंक्य रहाणे में वो स्पार्क नजर नहीं आता है।

इस सीजन फेल रहे हैं जिंक्स

आईपीएल 2022 में अजिंक्य रहाणे ने सिर्फ पहले मैच में रन बनाए थे। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 34 गेंदों में 44 रन बनाए थे। इसके बाद से वे चार मैचों में 12 रन से आगे नहीं निकल सके हैं। अजिंक्य रहाणे ने पहले मैच के बाद 10 गेंदों में 9 रन, 11 गेंदों में 12 रन, 11 गेंदों में 7 रन और 14 गेंदों में 8 रन बनाए हैं। ये आंकड़े उनको कम से कम इस सीजन बेंच पर बिठाने के लिए काफी हैं। शॉर्ट फॉर्मेट में मिडिल ऑर्डर भी अजिंक्य रहाणे उतने सफल नहीं हैं। ऐेसे में उनका टी20 करियर खतरे में है।

आईपीएल में वे राजस्थान रॉयल्स के लिए सफल हुए थे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स वे दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड के जरिए आए, जहां उनको दो सीजन में 11 मैच खेलने को मिले, लेकिन वे वहां भी फेल ही साबित हुए। उन्होंने 11 मैचों में ओपनिंग से लेकर मध्य क्रम तक बल्लेबाजी करते हुए 102.8 के स्ट्राइकरेट से 121 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उनको रिलीज कर दिया और उनको आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन वे यहां भी सफल नहीं हुए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

तीन पेनल्टी गंवाने के बावजूद बार्सिलोना ने दर्ज की जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us