• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, December 1, 2025
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कमिंस के छक्कों से मुंबई इंडियंस हारा,इंदौर के वेंकटेश अय्यर भी छाए

sports_master by sports_master
April 6, 2022
in क्रिकेट
0

मुंबई। पैट कमिंस के 15 गेंदों में बनाए नाबाद 56 (4 चौके,6 छ्क्के) व इंदौर के वेंकटेश अय्यर के नाबाद 50 रन (6 चौके, 1 छ्क्का) के सहारे कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर चमकीली जीत दर्ज की। मुंबई की यह लगातार तीसरी पराजय है।
पैट कमिंस ने IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जमाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 15 गेंद पर 56 रन बनाने वाले कमिंस ने 14 गेंदों पर 50 रन पूरे कर लिए और केएल राहुल के 4 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। राहुल ने 2018 IPL में पंजाब की ओर से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों पर फिफ्टी जमाई थी।

टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भारत के युवराज सिंह के नाम है। युवराज ने 2007 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। युवी ने उस पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जमाए थे।

नहीं चला रहाणे-श्रेयस अय्यर का बल्ला
कोलकाता के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 7 रन बनाने के लिए 11 गेंदों का सामना किया। रहाणे का विकेट टाइमल मिल्स ने लिया। वहीं, श्रेयस अय्यर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेनियल सैम्स ने अपना शिकार बनाया।

MI ने 20 ओवर में बनाए 161 रन

मुंबई की टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 161 रन बना लिए। IPL 2022 में पहला मुकाबला खेल रहे सूर्य कुमार यादव का बल्ला मैच में खूब चला। उन्होंने सिर्फ 36 गेंद में 52 रन बना दिए।
वहीं, उनका साथ 19 साल के तिलक वर्मा ने खूब दिया। इस युवा सनसनी ने सिर्फ 27 गेंद में 38 रन बनाए। आखिरी ओवरों में पोलार्ड ने तो अपने बल्ले से तहलका ही मचा दिया। उन्होंने 5 गेंद का सामना किया और 22 रन जड़ दिए। उनका स्ट्राइक रेट 440.00 का था।

नहीं चला 15 करोड़ी ईशान का बल्ला

IPL ऑक्शन में 15.25 करोड़ में बिके ईशान किशन कोलकाता के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसा लग रहा था कि ये खिलाड़ी टेस्ट मैच खेल रहा है। किशन ने 21 गेंद में 14 रन बनाए। उन्हें IPL 2022 में अपना पहला मैच खेल रहे पैट कमिंस ने आउट किया।

रोहित भी रहे फ्लॉप

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 12 गेंद पर सिर्फ 3 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर आउट हुए। उमेश ने रोहित को पांचवीं बार आउट किया है।

जूनियर एबी की छोटी लेकिन अच्छी पारी

अपना पहला मैच खेल रहे डेवाल्ड ब्रेविस (बेबी एबी) 18 गेंद में 29 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। उन्होंने अपनी 29 रन की पारी में 2 चौके और 2 छक्के जड़े दिए। उनका स्ट्राइक रेट 152.63 का था। आने वाले मैचों में इस खिलाड़ी का बल्ला आग उगल सकता है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

MS धोनी के इस IPL विज्ञापन पर लगी रोक, जानिए क्या है वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us