• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सूर्यकुमार यादव ने बैटिंग प्रैक्टिस में दिखाया दम

sports_master by sports_master
April 5, 2022
in क्रिकेट
0

MI vs KKR IPL 2022: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को लीग के 15वें सीजन में अभी भी पहली जीत की तलाश है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम को अब अपना अगला मैच बुधवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है।मुंबई के लिए अच्छी बात यह​ है कि टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट हैं और अगले मैच में उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी तय लग रही है।

सूर्यकुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद वह बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे।सूर्यकुमार ने अब मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद अपनी बैटिंग प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। स्टार बल्लेबाज ने मंगलवार को सोशल मीडिया अपनी बैटिंग प्रैक्टिस की दो फोटो पोस्ट की है, जिसमें बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी को देखकर साफ लग रहा है टीम सूर्यकुमार का कोलकाता के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की लग रही है।  सूर्यकुमार यादव लगातार अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण मुंबई इंडियंस के कोर का एक महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं। जब से उन्हें 2018 की मेगा नीलामी में खरीदा गया था, तब से उन्होंने हर सीजन में 300 से अधिक रन बनाए हैं, 400 से ज्यादा दो बार और एक बार 500 रन बनाए हैं। वह नंबर 1 से नंबर 6 तक सभी स्थानों पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने नंबर 3 पर अपना स्थान पक्का कर लिया है और मुंबई इंडियंस के लिए नंबर 3 पर 1,000 से अधिक रन बनाए हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

22 सालों में पहली बार विश्व रैंकिंग में टॉप 40 से बाहर हुए रॉजर फेडरर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us