• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

24 साल बाद पाकिस्तान खेलने पहुंची ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, तीसरे टेस्ट में 115 रन से हराकर 1-0 से जीती ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज

sports_master by sports_master
March 25, 2022
in क्रिकेट
0

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के तहत लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का निर्णायक टेस्ट मैच खेला गया। तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 115 रन से हराकर सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है। पहला और दूसरा मैच ड्रॉ रहा था।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच की पहली पारी में 10 विकेट खोकर 391 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 268 रन पर ही ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 123 रन की बढ़त के साथ उतरा। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी चौथे दिन 3 विकेट पर 227 रन बनाकर घोषित कर दी। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 351 रन चाहिए थे, लेकिन पाकिस्तान की टीम सभी विकेट खोकर सिर्फ 235 रन ही बना सकी और तीसरे मैच में 115 रन से हार का सामना करनाा पड़ा

ऑस्ट्रेलिया की 1988 के बाद पाकिस्तान में पहली टेस्ट सीरीज जीत है। इससे पहले मार्क टेलर के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1-0 से पाकिस्तान को सीरीज में रौंदा था।मैच के आखिरी दिन का खेल काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था। आखिरी दिन चायकाल के बाद 351 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी 235 रन पर सिमट गई। कप्तान बाबर आजम हालांकि एक छोर टिके हुए थे, लेकिन नाथन लियोन ने उन्हें 55 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की उम्मीदों को करारा झटका दिया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने पांच विकेट हॉल हासिल किया। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल्लाह शफीक (27), अजहर अली (17), इमाम उल हक (70), फवाद आलम (11) और मोहम्मद रिजवान (0) के विकेट गंवाए हैं। पैट कमिंस ने तीन  विकेट झटके।लंच ब्रेक से पहले तक लग रहा था कि पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करने के इरादे से खेलेगा, लेकिन फवाद आलम और मोहम्मद रिजवान के विकेट ने पाकिस्तान को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है। चायकाल के बाद बाबर आजम भी 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया और मैच 115 रन से जीता।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

औबेदुल्ला खां हेरीटैज कपः इंडियन नेवी और आर्मी इलेवन ने खेला 2-2 से ड्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us