• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

समीर वर्मा,प्रणोय,श्रीकांत,कश्यप,सिंधु,अश्विनी और सिकी स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल में

sports_master by sports_master
March 25, 2022
in बैडमिंटन
0

 साइना, सात्विक और चिराग, अश्मिता पराजित
बासेल /स्विस खुली स्पर्धा के तीन पूर्व विजेता भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत,एच एस प्रणोय और समीर वर्मा ने स्विस ओपन सुपर-300 बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, पुरुष एकल में तो भारत के चार खिलाड़ी अंतिम आठ में हैं, एक खिलाड़ी का तो सेमीफाइनल में पहुंचना तय हैं, पारुपल्ली कश्यप, पी वी सिंधु एवं अश्विनी पोनप्पा और सिकी रेड्डी ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, सात्विक साईंराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी एवं पूर्व विजेता साइना नेहवाल को उलटफेर का शिकार होना पड़ा, अश्मिता चालिया कड़ा संघर्ष कर पराजित हुई,
स्विट्जरलैंड के बासेल मे विश्व नंबर 27 समीर वर्मा ने दूसरे दौर में विश्व नंबर 77 अजरबेजान के आदे रेस्की दविकाहयो को 23-21,21-7 से 33मिनट में हराया,2018 में यह स्पर्धा जीत चुके 27 वर्षीय समीर ने पहले गेम में 3,4और 5 की बराबरी के बाद 9-5,11-6 और 12-7 की बढ़त ली, 12-12 के बाद 14-13,19-18,20-19और 21-20 से आगे हुए, आदेश ने हर बार बराबरी की,पहला गेम अतिरिक्त अंकों में जीतने के बाद दूसरा गेम एकतरफा रहा, समीर 8-4से 18-4 तक आ गए और 13मिनट में गेम जीत गए,समीर का क्वार्टर फाइनल विश्व नंबर 5, तीसरे क्रम के इंडोनेशिया के एंथोनी सिनुसुका जिंटिंग से है, दोनों के बीच हुए दो मुकाबले में दोनों एक-एक बार जीते हैं
श्रीकांत हार के मुहाने आकर जीते
2015 के स्पर्धा विजेता सातवें क्रम के किदांबी श्रीकांत, विश्व नंबर 60 फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से 1घंटे 13 मिनट के संघर्ष में 13-21,25-23,21-11से जीत सके, विश्व उपविजेता किदांबी हार के मुंहाने से दूसरे गेम में जीत की ओर बढे, विश्व नंबर 12 किदांबी को दूसरे क्रम के डेनमार्क के एंडर्स एंटोन्सेन से क्वार्टर फाइनल में खेलना है, दोनों के बीच अब तक हुए चार मुकाबले में किदांबी एक बार ही जीते हैं, पिछले तीनों मैचों में एंडरसन को जीत मिली हैं,
विक्टर एक्सेलसेन हटे
विश्व नंबर एक, ओलंपिक और आल इंग्लैंड विजेता डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन के हटने से विश्व नंबर 37 पारुपल्ली कश्यप क्वार्टर फाइनल में आए, विक्टर एक्सेलसेन ने फेसबुक पर बताया कि ‘वे कल से ही कमजोरी महसूस कर रहे थे, सोचा था कि आज ठीक हो जाएंगे, लेकिन तबीयत ठीक नहीं होने से हटने का फैसला लिया,’
प्रणोय या कश्यप…
कश्यप 2016के स्पर्धा विजेता एच एस प्रणोय से क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे, विश्व नंबर 26 प्रणोय ने विश्व नंबर 62 फिनलैंड के काले कोल्जोनेन को 56मिनट में 19-21,21-13,21-9 से हराया,पहले गेम में प्रणोय 7-3,10-8,11-10,13-12 से आगे होने के बाद 17-19 से पिछड़ गए और गेम गंवा बैठे, फिर दूसरे गेम में 11-8 एवं तीसरे गेम में 7-2,14-3 और 16-8की बढ़त लेकर आसानी से जीत गए,प्रणोय ने 2016 में काले को स्विस खुली स्पर्धा में ही 21-19,21-19 से हराया था, तब वे स्पर्धा जीते थे, इस बार भी खिताब की दावेदारी कर रहे हैं,
सिंधु सेमीफाइनल खेलेगी?
दूसरे क्रम की पी वी सिंधु ने तुर्की की नेस्लिहान यिजिट को 21-19,21-17 से 42मिनट में हराया पहले गेम में विश्व नंबर 7 सिंधु 3-3के बाद 6-3और 11-9से आगे हुई लेकिन विश्व नंबर 20 यिजिट ने 12-13 स्कोर कर 18-17 की बढ़त भी ली, सिंधु ने 18-18 किया, दूसरे गेम में सिंधु 5-1,7-4,13-5और 18-10 से आगे होकर जीत गई, सिंधु का क्वार्टर फाइनल पांचवें क्रम की कनाडा की मिचेल ली से है, दोनों के बीच हुए आठ में से छह मुकाबले सिंधु ने जीते हैं, जिसमें 2014में स्विस खुली स्पर्धा की जीत भी शामिल हैं, पिछले चार मुकाबले में सिंधु ही जीती हैं,
साइना नेहवाल की अप्रत्याशित पराजय
विश्व नंबर 23 साइना नेहवाल दूसरे दौर में विश्व नंबर 64 मलेशिया की किसोना सेल्वादुराई से 21-17,13-21,13-21से 55 मिनट में हार गई, 23 वर्षीय किसोना अपने बचपन की आदर्श खिलाड़ी साइना नेहवाल को हराकर बहुत खुश हुई,
साइना ने पहला गेम 14-12 की बढ़त लेकर 16मिनट में जीता, दूसरे गेम में 4-3 से आगे होने 6-6 के बाद 8-6 हुआ, फिर 8-11,10-14,11-17 से पीछे होकर 18मिनट में हारी, तीसरे और निर्णायक गेम में भी साइना 3-1,3-3,5-3,6-6 के बाद 8-12,10-14और 11-17से पिछड़ कर वापसी नहीं कर सकी, साइना ने पिछले साल जनवरी में योनेक्स थाईलैंड खुली स्पर्धा में ही किसोना को 15-21,15-21से हराया था, साइना के क्वार्टर फाइनल खेलने की उम्मीद थी
अश्मिता की संघर्षपूर्ण हार
असम की उभरती खिलाड़ी अश्मिता चालिया, विश्व नंबर 19, आठवें क्रम की स्काटलैंड की क्रिस्टी गिल्मौर से 18-21,20-22से 40 मिनट में पराजित हुई, दूसरे गेम में विश्व नंबर 62 अश्मिता ने 14-10,15-13,18-14, 19-16 और 20-19 की बढ़त बनाई, लेकिन अनुभवी गिल्मौर ने 13-14,14-15 और 19-19किया,गेम पाइंट बचाकर अतिरिक्त अंकों में जीत हासिल कर ली,
अश्विनी पोनप्पा और सिकी सेमीफाइनल खेलेगी?
विश्व नंबर 20 अश्विनी पोनप्पा और सिकी रेड्डी ने जर्मनी की यवोने लि और अमेरिका की इरिस वांग को 21-11,21-18 से 36मिनट में हराया, छठवें क्रम की भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में 4-0,,9-4,16-8और 18-10की बढ़त लेकर 15 मिनट में जीता, दूसरे गेम में 5-5,15-15,16-16,17-17और18-18 के बाद अश्विनी और सिकी जीते, वे 9-11,15-16, और 16-17 से पीछे भी हुए,अब उन्हें क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर 44 मलेशिया की विवियन हू और लिम चिइव सिएन से खेलना है, दोनों के बीच पहली बार मुकाबला हैं,

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

MS धोनी के रहते आखिर क्यों रवींद्र जडेजा बने कप्तान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us