• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

तेज गेंदबाजों के कहर के बाद विराट कोहली का गरजा बल्ला

sports_master by sports_master
November 4, 2026
in क्रिकेट
0
तेज गेंदबाजों के कहर के बाद विराट कोहली का गरजा बल्ला

  ऑकलैंड।    T20I सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में ODI सीरीज का आगाज भी धमाकेदार अंदाज में किया है। टीम इंडिया ने विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड को पहले ODI में 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस तरह भारतीय टीम ने 5 मैचों की ODI सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में महज 185 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने विराट कोहली की तेजतर्रार 51 गेंदों पर 74 रनों की पारी के दम पर 143 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। बारिश के कारण मैच कई बार रोका गया, जिससे टीम इंडिया को 143 रनों का DLS टारगेट मिला। टीम इंडिया ने ये लक्ष्य महज 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए महज 22 रन दिए और 2 बल्लेबाजों का शिकार किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 70 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। गुरनूर बराड़ ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। उनका कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक के करीब नहीं पहुंच पाया। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने बनाए। उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 38 रनों की पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने 30 और डेरिल मिचेल ने 38 रनों का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड को 185 रनों पर समेटने के बाद टीम इंडिया का आगाज थोड़ा खराब रहा। पू्र्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्हें काईल जैमीसन ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और कीवी गेंदबाजों के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की शानदार साझेदारी हुई। इस दौरान भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी और ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से 9 विकेट से मुकाबला जीत लेगी। हालांकि, बारिश ने मैच का रोमांच बढ़ा दिया। खेल दो बार बारिश के कारण रोकना पड़ा। दूसरी बार बारिश के बाद जब मुकाबला दोबारा शुरू हुआ तो डीएलएस नियम के तहत भारत को 32 ओवर में जीत के लिए 143 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला।

विराट कोहली ने खेली बेहतरीन पारी

इस बीच कप्तान शुभमन गिल 56 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हो गए। 114 के टीम स्कोर पर गिल का विकेट गिरने के बाद भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। इसके तुरंत बाद विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए। कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर 74 रन बनाए। उनकी इस पारी में एक छक्का और 13 चौके शामिल रहे।

कोहली के आउट होने के बाद भारतीय टीम को लगातार झटके लगे। 124 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। वह 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर 136 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए। लगातार विकेट गिरने से मुकाबला फंसता नजर आने लगा था। ऐसे मुश्किल समय में केएल राहुल और नमन धीर ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने बिना कोई और विकेट गंवाए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। भारत ने 22.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। केएल राहुल 3 और नमन धीर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सोमैया के घर से मॉस्को ओलंपिक का गोल्ड मेडल गायब

सोमैया के घर से मॉस्को ओलंपिक का गोल्ड मेडल गायब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us