• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, November 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

3 जीत के बाद आखिरी 2 मैच हारा भारत, 5वां टी20 न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में जीता

NZ vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजालैंड के खिलाफ 5वें टी20 में 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी। हालांकि टीम इस सीरीज को 3-2 से जीतने में कामयाब रही।

sports_master by sports_master
November 1, 2026
in क्रिकेट
0
3 जीत के बाद आखिरी 2 मैच हारा भारत, 5वां टी20 न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में जीता

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 191 रन लगाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने आसानी से इस टारगेट को 18वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर चेज कर लिया। हालांकि भारत ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली।

टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स की धमाकेदार पारी

192 रन के टारगेट का पीछा करने आई न्यूजीलैंड को टिम सीफर्ट ने शानदार शुरुआत दी। उनके साथी ओपनर फिन एलेन भले ही सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने, लेकिन सीफर्ट ने इसके बाद डेरिल मिचेल के साथ पारी को संभाला। मिचेल के बल्ले से 4 चौकों के साथ 16 गेंद पर 29 रन निकले। वहीं इसके बाद सीफर्ट का साथ देने उतरे ग्लेन फिलिप्स ने एक और यादगार पारी खेली। सीफर्ट ने इस मैच में 50 गेंद पर 93 रन बनाए और वो अपने शतक से सिर्फ 7 रन से चूक गए। हालांकि वे अपनी टीम की जीत पक्की कर गए। सीफर्ट के बल्ले से कुल 11 चौके और 5 छक्के निकले।

वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 38 गेंद पर नाबाद 65 रन की पारी खेली। इस पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। भारत के सभी गेंदबाज एक बार फिर से काफी महंगे साबित हुए। नीतीश रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को इस मैच में एक-एक विकेट जरूर हासिल हुआ। लेकिन कोई भी गेंदबाज रनों पर अंकुश नहीं लगा पाया। इसके अलावा टीम इंडिया की फील्डिंग भी इस मैच में बेहद खराब रही।

भारत ने बनाए थे 191 रन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन 10 गेंदों का सामना करने के बाद 4 रन बनाकर आउट हुए। 19 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी भारतीय टीम को ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने उबारा। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए महज 43 गेंदों में 93 रनों की साझेदारी निभाई।

ईशान किशन की शानदार पारी

ईशान किशन बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने अपना अर्धशतक महज 28 गेंदों में पूरा किया। ईशान ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 61 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, अय्यर ने 22 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। वह 23 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए।

निचले क्रम में नमन धीर और रेड्डी ने ठोके रन

नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने अंतिम ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर 30 गेंदों में 46 रनों की साझेदारी निभाई। नमन 23 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने 6 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में एडम मिल्ने ने 4 ओवर के स्पेल में महज 19 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए। वहीं, ब्लेयर टिकनर और नाथन स्मिथ ने दो-दो विकेट लिए।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अर्शदीप सिंह बने पावरप्ले किंग, 1-6 ओवर में सबसे ज्यादा 65 विकेट लिए, टिम साउदी-शाहीन अफरीदी पीछे छूटे

अर्शदीप सिंह बने पावरप्ले किंग, 1-6 ओवर में सबसे ज्यादा 65 विकेट लिए, टिम साउदी-शाहीन अफरीदी पीछे छूटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us