• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, October 30, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

एशिया कप के लिए अंडर 19 टीम का ऐलान, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे की एंट्री

sports_master by sports_master
October 30, 2026
in क्रिकेट
0
एशिया कप के लिए अंडर 19 टीम का ऐलान, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे की एंट्री

नई दिल्ली: जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19 टीम की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट में भारत को यूएई, नेपाल और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ ग्रुप A में जगह मिली है। ग्रुप A और ग्रुप B (बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया) से टॉप-2 टीमें 12 नवंबर को खेले जाने वाले सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी जबकि खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को होगा।

नेपाल से पहला मैच

भारत अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा जिसके बाद 8 नवंबर को पाकिस्तान और 10 नवंबर को यूएई से मुकाबला होगा। टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है जबकि यशवर्धन सिंह चौहान उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

आर्यवीर सहवाग की टीम में एंट्री

पूर्व भारतीय दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को भारतीय U19 टीम में शामिल किया गया है। आर्यवीर ने हाल ही में खेले गए घरेलू अंडर-19 टूर्नामेंट्स और इंडिया ए के मुकाबलों में अपनी आक्रामक और निरंतर बल्लेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया था।

अपने पिता की ही तरह विस्फोटक अंदाज में रन बनाने की काबिलियत रखने वाले आर्यवीर ने हालिया मैचों में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है। इस एशिया कप में भारत के ऊपरी क्रम को मजबूती देने की जिम्मेदारी आर्यवीर के कंधों पर होगी।

अन्वय द्रविड़ होंगे विकेटकीपर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम में चुना गया है। घरेलू और इंडिया U19 के वार्मअप मैचों में अन्वय ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और विकेट के पीछे शानदार कीपिंग से सभी को प्रभावित किया है। अपने पिता की तरह तकनीक और धैर्यपूर्ण शैली के साथ खेलने वाले अन्वय ने दबाव के क्षणों में महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम में अपनी जगह पक्की की है।

भारतीय स्क्वॉड इस प्रकार है:

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्य पटेल, शाविन विनोद, ईशान सूद।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित शर्मा ने मान ली मुंबई इंडियंस की गुजारिश, IPL 2027 में फिर से बनेंगे कप्तान!

रोहित शर्मा ने मान ली मुंबई इंडियंस की गुजारिश, IPL 2027 में फिर से बनेंगे कप्तान!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us