• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कौन है उमा काश्वी ? दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया दांव

sports_master by sports_master
October 29, 2026
in क्रिकेट
0
कौन है उमा काश्वी ? दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया दांव

महज 15 साल की उम्र में किसी खिलाड़ी का दुनिया की सबसे बड़ी वूमेन्स T20 लीग में से एक में जगह बनाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। कर्नाटक की युवा ऑलराउंडर उमा काश्वी ने 28 अक्टूबर को वूमेन्स प्रीमियर लीग यानी WPL 2027 के ऑक्शन में इतिहास रच दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही उमा WPL के इतिहास में ऑक्शन में बिकने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं।

उमा ने पिछले साल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले यह उपलब्धि दीया यादव के नाम थी, जिन्हें 16 साल की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा था। दिलचस्प बात यह है कि दीया भी दिल्ली की टीम में इसी कीमत पर शामिल हुई थीं। वह पिछले सीजन में जेमिमा रोड्रिग्स की अगुआई वाली टीम के लिए खेलते हुए लीग में डेब्यू करने वाली सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हुई थीं। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 2025 के मिनी ऑक्शन में 16 साल की विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी को खरीदा था। अब उमा ने इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

कौन हैं उमा काश्वी?

कर्नाटक की रहने वाली उमा काश्वी एक ऑलराउंडर हैं। महज 15 साल की उम्र में वह भारतीय अंडर-19 महिला टीम का हिस्सा बन चुकी हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं और ऑफ स्पिन गेंदबाजी में भी माहिर हैं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें 2027 में होने वाले ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाने का दावेदार माना जा रहा है। यह टूर्नामेंट बांग्लादेश और नेपाल में आयोजित होना है। उमा ने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया था। अब तक वह भारत की ओर से दो यूथ महिला ODI और तीन यूथ महिला T20I मुकाबले खेल चुकी हैं। इन मैचों में उनकी गेंदबाजी खास रही है। उन्होंने तीन T20 मुकाबलों में चार विकेट और दो ODI मैचों में दो विकेट हासिल किए हैं।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us