• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अभिषेक शर्मा शतकों के मामले में विराट कोहली से आगे निकले

sports_master by sports_master
October 27, 2026
in क्रिकेट
0
अभिषेक शर्मा शतकों के मामले में विराट कोहली से आगे निकले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच वेलिंग्टन स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 199 रन का टारगेट रखा था। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इस टारगेट को छोटा साबित कर दिया।

अभिषेक और वैभव की जोड़ी ने पहले ओवर से ही तूफानी बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर पहले 6 ओवर में 118 रन जोड़ दिए। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने इस मैच में सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और देखते ही देखते 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

अभिषेक ने लगाया अपने करियर का चौथा T20I शतक

अभिषेक शर्मा के करियर का यह चौथा T20I शतक है। इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाया था। अब उन्होंने इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। वहीं अभिषेक के करियर का यह दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रचा था।

अभिषेक शर्मा ने की सूर्यकुमार यादव की बराबरी

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव, फिल साल्ट जैसे बल्लेबाजों की बराबरी कर ली है। इन सभी ने टी20 इंटरनेशनल में 4-4 शतक लगाए थे। वहीं अभिषेक भी अब तक 4 शतक लगा चुके हैं। अब इस लिस्ट में अभिषेक सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा से पीछे हैं। इन दोनों ने टी20 इंटरनेशनल में 5-5 शतक लगाए हैं। अभिषेक जल्द ही इन दोनों बल्लेबाजों के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

मेंस T20I में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • 5 – ग्लेन मैक्सवेल
  • 5 – रोहित शर्मा
  • 4- करणबीर सिंह
  • 4 – फिल साल्ट
  • 4- सूर्यकुमार यादव
  • 4- अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे

टी20 फॉर्मेट में अभिषेक शर्मा के करियर का यह 11वां शतक है। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने टी20 क्रिकेट में अभी तक 10-10 शतक लगाए हैं। वहीं अभिषेक 11 शतक लगा चुके हैं। अब उनसे आगे सिर्फ बाबर आजम और क्रिस गेल का नाम है। बाबर ने टी20 में 13 शतक लगाए हैं। वहीं क्रिस गेल 22 शतक लगा चुके हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए बनाया खास प्लान

वैभव की रैंकिंग में लंबी छलांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us