• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बस एक विकेट की जरूरत थी, मौसम ने बिगाड़ा खेल

sports_master by sports_master
October 27, 2026
in क्रिकेट
0
देवदत्त  ने संभाली टीम की डूबती नैया

भारतीय टीम जीत के बेहद करीब थी। गेंदबाजों ने 9 विकेट भी चटका दिए थे और लगा रहा था कि जीत अब आने ही वाली है, तभी मौसम ने खेल खराब कर दिया और टीम को करीब करीब जीते हुए मैच को ड्रॉ के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन इतना जरूर है कि भारतीय प्लेयर्स ने जिस तरह से वापसी की, उसकी तारीफ की जानी चाहिए। जब मैच ड्रॉ हुआ, तब न्यूजीलैंड ए को जीत के लिए 126 रन बनाने थे और उसके 9 विकेट गिर चुके थे। 

खराब रोशनी के कारण आखिरी दिन नहीं हो पाया पूरे दिन का खेल

इस वक्त भारत एक और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच ड्रॉ यानी बराबरी पर समाप्त हो गया है। हालांकि अगर मैच कुछ और देर चल जाता तो भारतीय टीम इस मैच को अपने नाम कर सकती थी, लेकिन खराब रोशनी के चक्कर में इसे पहले ही रोक दिया गया और समय समाप्त हो गया।

पहली पारी में केवल 113 रन ही बना सकी थी भारतीय टीम

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय प्लेयर्स न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन मैचों की सीरीज चल रही है, जो कि अनाधिकारिक है, लेकिन टीम इंडिया के प्लेयर्स को इससे अपनी तैयारी का मौका जरूर मिला है। मैच की पहली पारी में जब भारतीय टीम केवल 113 रन पर आउट हो गई तो लगा कि मैच हाथ से निकल जाएगा। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 317 रन बनाकर लीड हासिल कर ली।

दूसरी पारी में भारत की वापसी, देवदत्त पडिक्कल ने खेली 199 रनों की पारी

इसके बाद भारत ने मैच की दूसरी पारी में शानदार वापसी की और 516 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया। इस दौरान देवदत्त पडिक्कल ने 199 रनों की जबरदस्त पारी खेली, वहीं साई सुदर्शन ने भी 91 रन बनाए। यश राठौर ने 66 और वॉशिंगटन सुंदर ने 52 रनों की पारी खेली। इसके बाद न्यूजीलैंड ए के सामने आखिरी पारी में बड़ा स्कोर चेज करने के लिए सामने था।

न्यूजीलैंड ए के गिर गए थे 9 विकेट, फिर अंपायर ने रोक दिया खेल

मुकाबले के आखिरी दिन जब मैच समाप्त होने की घोषणा की गई, तब तक न्यूजीलैंड ने अपने 9 विकेट खोकर 187 रन बना लिए थे। तब न्यूजीलैंड को 126 रन जीत के लिए बनाने थे और भारत को केवल एक ही विकेट की दरकार थी। वैसे उस वक्त तक करीब 15 ओवर किए जा सकते थे, लेकिन अंपायर को मैच होने लायक रोशन नहीं दिखी। इसके बाद मैच को रोक दिया गया। उम्मीद की जा रही थी कि जब रोशन ठीक होगी तो मैच फिर से शुरू होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और मैच को आखिर में ड्रॉ घोषित कर दिया गया। इस तरह से भारत का करीब करीब जीता हुआ मैच बराबरी पर समाप्त हो गया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अभिषेक शर्मा का शतक,भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई

अभिषेक शर्मा का शतक,भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us