• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

देवदत्त ने संभाली टीम की डूबती नैया

sports_master by sports_master
October 25, 2026
in क्रिकेट
0
देवदत्त  ने संभाली टीम की डूबती नैया

लगातार दो पारियों में नाकाम रहने के बाद केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर निराश किया, लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने मुश्किल वक्त में जिम्मेदारी संभालकर इंडिया-ए की उम्मीदों को जिंदा रखा।

न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले में पडिक्कल और साई सुदर्शन ने तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। हालांकि, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम मेजबान टीम से 98 रन पीछे थी और न्यूजीलैंड-ए की पकड़ मुकाबले पर बनी हुई थी।

लिंकन में खेले जा रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड-ए ने पहली पारी में 317 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंडिया-ए की पहली पारी महज 113 रन पर सिमट गई थी। इस तरह न्यूजीलैंड-ए को पहली पारी में 204 रन की बड़ी बढ़त मिली। दूसरी पारी में भी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और राहुल तथा जायसवाल जल्दी पवेलियन लौट गए। दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया-ए ने दो विकेट पर 106 रन बना लिए थे। पडिक्कल 56 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि साई सुदर्शन 39 रन पर उनका साथ दे रहे थे।

पडिक्कल ने मुश्किल हालात में दिखाया दम

दूसरी पारी में इंडिया-ए ने महज 10 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। ऐसे दबाव भरे हालात में पडिक्कल और साई सुदर्शन ने संयम के साथ बल्लेबाजी की। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 188 गेंदों पर 96 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी थी, जिसने भारतीय पारी को संभालने में अहम भूमिका निभाई।

पडिक्कल ने अपनी पारी के दौरान 89 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 56 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी में धैर्य और जिम्मेदारी साफ नजर आई। हालांकि, पारी की शुरुआत में उन्हें एक जीवनदान भी मिला। क्रीज पर आने के कुछ ही देर बाद क्रिस्टियन क्लार्क की गेंद पर उनके बल्ले का किनारा लगा, लेकिन दूसरी स्लिप में खड़े राइस मारियू कैच पकड़ने में नाकाम रहे। इसके बाद पडिक्कल ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और अर्धशतक पूरा किया। दूसरी ओर, साई सुदर्शन ने भी बिना कोई गलती किए बल्लेबाजी की। वह 104 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। टेस्ट टीम में तीसरे नंबर के स्थान के लिए दावेदारी पेश कर रहे पडिक्कल और साई सुदर्शन ने इस साझेदारी से चयनकर्ताओं के सामने अपना दावा मजबूत करने की कोशिश की है।

राहुल और जायसवाल ने फिर किया निराश

आगामी टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास के लिए अहम माने जा रहे इस मुकाबले में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन चिंता बढ़ाने वाला रहा। राहुल पहली पारी में खाता खोले बिना आउट हुए थे, जबकि दूसरी पारी में वह सिर्फ चार रन बना सके। वह अंदरूनी किनारा लगने के बाद गेंद को विकेटों से दूर धकेलने की कोशिश में हिट विकेट हो गए।

जायसवाल भी दोनों पारियों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में सिर्फ पांच रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पूरे मुकाबले में कुल मिलाकर 77 गेंदों का ही सामना किया। नवंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले उनका इस तरह जल्दी आउट होना टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय हो सकता है। इससे पहले न्यूजीलैंड-ए ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 135 रन से की थी। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ उपयोगी साझेदारियां कर टीम को 317 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए बनाया खास प्लान

वैभव के बल्ले से कोई कमाल नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us