• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए बनाया खास प्लान

sports_master by sports_master
October 22, 2026
in क्रिकेट
0
वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए बनाया खास प्लान

नई दिल्ली। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया के गेंदबाजों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी इस बात को माना है कि अगर वैभव को भारत की प्लेइंग-11 में खेलने का मौका मिलता है, तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल होगा। हालांकि पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले कीवी कप्तान ने यह भी कहा कि उनकी टीम ने वैभव के खेलने के तरीके को अच्छे से समझ लिया है और उन्हें रोकने के लिए खास प्लान तैयार किया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

मिचेल सैंटनर ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ किया है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अभी अपनी बारी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। इसके बावजूद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वैभव की तारीफ की और माना कि यह युवा खिलाड़ी आगे चलकर टीम इंडिया के लिए बहुत अहम साबित होगा। सैंटनर ने मैच से पहले कहा कि भले ही वैभव पिछली सीरीज में नहीं खेले थे, लेकिन हम अच्छी तरह जानते हैं कि वो कितने शानदार खिलाड़ी हैं। हमने उन्हें आईपीएल में भी खेलते देखा है। टीम में अभिषेक शर्मा जैसे दूसरे खिलाड़ी भी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि इस सीरीज में या आने वाले समय में, वैभव की भारतीय टीम में बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है।

वैभव को रोकने के लिए कीवी टीम ने तैयार किया है खास प्लान

वैभव को लेकर कीवी कप्तान ने आगे कहा कि अगर इस सीरीज में वैभव को खेलने का मौका मिलता है, तो हम सब जानते हैं कि वो क्या कमाल कर सकते हैं। उन्हें मैदान पर रोकना बहुत कठिन रहा है। हमने इंग्लैंड में देखा था कि किस तरह गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ छोटी और तेज गेंदों का इस्तेमाल किया था। हमने आईपीएल में भी उनका खेलने का आक्रामक तरीका देखा है। इसलिए अगर वो मैदान पर उतरते हैं, तो उन्हें आउट करने या रोकने के लिए हमने पहले से ही प्लान तैयार रखा है।

अभी तक सिर्फ 8 T20I मैच खेल पाए हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उन्हें भारत के लिए अभी तक सिर्फ 8 T20I मैचों में खेलने का मौका मिला है। इस दौरान वह 8 पारियों में 30.75 के औसत से 246 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके बल्ले से दो अर्धशतक आए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 186.36 का रहा है। T20I में अभी तक वैभव 22 चौके और 18 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं। अगर न्यूजीलैंड सीरीज में वैभव को मौका मिलता है तो वहां वो जाहिर तौर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इशान किशन की जगह कुमार कुशग्र भारतीय टीम में

इशान किशन की जगह कुमार कुशग्र भारतीय टीम में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us