• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इशान किशन बना सकते हैं इसी साल वर्ल्ड रिकॉर्ड

sports_master by sports_master
October 6, 2026
in Uncategorized, क्रिकेट
0
इशान किशन बना सकते हैं इसी साल वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रशांत रायचौधरी 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम की नजर जहां जीत के साथ अभियान शुरू करने पर होगी, वहीं बल्लेबाज ईशान किशन के पास व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका है। ईशान इस समय जिस फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए वह इस साल T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

ईशान किशन 2026 में अब तक 29 T20 इंटरनेशनल मैचों में 1005 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और सात अर्धशतक निकले हैं। इसी के साथ वह एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए 1000 या उससे ज्यादा T20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे फिलहाल सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या ने 2022 में 31 T20 इंटरनेशनल मैचों में 1164 रन बनाए थे। उनके बल्ले से उस साल दो शतक और 9 अर्धशतक निकले थे। ईशान को अब सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 160 और रन बनाने होंगे।

ईशान के पास बेहतरीन चांस

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की सीरीज ईशान के लिए इस रिकॉर्ड को हासिल करने का बड़ा मौका है। अगर वह सीरीज में 160 रन बना लेते हैं तो 2026 में भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में फिलहाल सूर्यकुमार यादव 1164 रन के साथ शीर्ष पर हैं। ईशान किशन 1005 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • सूर्यकुमार यादव – 1164 (2022)
  • ईशान किशन – 1005 (2026)
  • अभिषेक शर्मा – 859 (2025)

वर्ल्ड रिकॉर्ड पर भी नजर

ईशान की नजर सिर्फ भारतीय रिकॉर्ड पर नहीं है, बल्कि वह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के भी काफी करीब हैं। ईशान T20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले वह भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। अगर ईशान 484 रन और बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के बल्लेबाज करणबीर सिंह के नाम है। उन्होंने 2025 में 32 मैचों की 32 पारियों में 1488 रन बनाए थे।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल रन

  • करणबीर सिंह – 1488 रन (2025)
  • मोहम्मद रिजवान – 1326 रन (2021)
  • फियाज अहमद – 1251 रन (2025)
  • सूर्यकुमार यादव – 1164 रन (2022)
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हरमनप्रीत के साथ मिलकर हम उपलब्धियां हासिल करेंगे | स्मृति मंधाना

हरमनप्रीत के साथ मिलकर हम उपलब्धियां हासिल करेंगे | स्मृति मंधाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us