• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टीम इंडिया ने खास प्लानिंग से चेज किया 406 का लक्ष्य, कप्तान शुभमन गिल बोले- मैच को हिस्सों में बांट रखा था

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 223 रन की नाबाद पारी खेली। मैच के बाद उन्होंने बताया कि 406 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारत की प्लानिंग क्या थी।

sports_master by sports_master
October 1, 2026
in क्रिकेट
0
टीम इंडिया ने खास प्लानिंग से चेज किया 406 का लक्ष्य, कप्तान शुभमन गिल बोले- मैच को हिस्सों में बांट रखा था

गुवाहाटी: भारत के कप्तान स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी वनडे में 223 रन की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। 406 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल अंत तक नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाई। यह गिल का वनडे में दूसरा दोहरा शतक है। वह वनडे के रन चेज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। मैच के बाद उन्होंने अपनी पारी और टीम की रणनीति को लेकर खुलकर बात की।

400 रन का पीछा आसान नहीं था

शुभमन गिल ने कहा कि स्कोरबोर्ड पर 400 रन देखकर दबाव जरूर था। इसके साथ ही गर्मी ने भी काफी परेशान किया। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद गिल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अभी मेरे शरीर के हर हिस्से में ऐंठन हो रही है और दोपहर में बहुत गर्मी थी। जब हमने लगभग 13 ओवर फेंके थे, तो ऐसा लग रहा था कि हमने पहले ही 20-25 ओवर तक फील्डिंग कर ली है। चाहे विकेट कितना भी अच्छा हो या मैदान कितना भी छोटा, 400 रन का पीछा करना कभी आसान नहीं होता। इसलिए इस जीत से मैं बहुत खुश हूं। सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मैं अंत तक क्रीज पर रहा और मैच फिनिश कर पाया।’

छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा मैच

शुभमन गिल ने बताया कि वह पूरी पारी के दौरान बड़े लक्ष्य के बारे में नहीं सोच रहे थे। उन्होंने मैच को हिस्सों में बांट रखा था। उन्होंने कहा- हमारा लक्ष्य था कि पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 75-80 रन बना लें। हमें पता था कि नई गेंद से थोड़ी मदद मिलेगी, लेकिन गेंद पुरानी होने पर बल्लेबाजी आसान हो जाएगी। एक तरफ बाउंड्री भी छोटी थी, इसलिए हमने तेज गेंदबाजों के खिलाफ उसी तरफ रन बनाने की योजना बनाई। 25 ओवर के बाद मुझे लगा कि अगर हम 200-210 के आसपास पहुंच जाते हैं, तो हम अच्छी स्थिति में होंगे। लेकिन मुझे लगता है कि हम 230-240 के आसपास थे और मुझे लगता है कि पावरप्ले के बाद हम पर कभी कोई खास दबाव नहीं था।

गेंदबाजों के बारे में भी बोले गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने माना कि शुरुआती ओवरों में टीम की गेंदबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने खुलकर बल्लेबाजी की और एक समय ऐसा लग रहा था कि उनका स्कोर 420 या 430 रन तक पहुंच सकता है। गिल ने कहा- हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की और उन्होंने बहुत खुलकर बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि एक समय ऐसा लग रहा था कि वे शायद 420-430 रन भी बना सकते हैं। लेकिन पारी के आखिर में खेल को वापस अपनी तरफ मोड़ना, भले ही 25-30 रन ही क्यों न हों, वह हमारे लिए एक बोनस की तरह था।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम को गोल्ड मेडल

44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम को गोल्ड मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us