• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जब साथ गरजे कोहली और गिल, वेस्टइंडीज की उड़ गई हवा!

sports_master by sports_master
September 27, 2026
in क्रिकेट
0
जब साथ गरजे कोहली और गिल, वेस्टइंडीज की उड़ गई हवा!

वेस्टइंडीज ने शुरुआत में तेज रन बनाकर भारत के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की उम्मीद जगाई, लेकिन कुलदीप यादव ने बीच के ओवरों में ऐसा जाल बिछाया कि कैरेबियाई टीम 330 के पार जाती दिख रही पारी को 295/7 तक ही ले जा सकी। इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने बल्ले से ऐसा जवाब दिया कि मुकाबला एकतरफा हो गया। कोहली ने नाबाद 139 रन की तूफानी पारी खेलते हुए भारत को महज 41.4 ओवर में जीत दिला दी।

तिरुवनंतपुरम में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। कैरेबियाई टीम ने 295 रन बनाए थे, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के सामने यह स्कोर बौना साबित हुआ। विराट कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन की ऐसी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। उनके साथ शुभमन गिल ने भी 110 रन की शानदार पारी खेली और भारत ने सिर्फ 41.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

कुलदीप ने झटके 4 विकेट

भारत की जीत की नींव हालांकि गेंदबाजों ने रखी थी। वेस्टइंडीज ने 15 ओवर में बिना विकेट खोए 107 रन बना लिए थे और 330 से ज्यादा का स्कोर संभव नजर आ रहा था। तभी कुलदीप यादव ने मोर्चा संभाला और अपने जादुई स्पेल से कैरेबियाई बल्लेबाजों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कुलदीप ने पहले जॉन कैंपबेल को 62 रन पर आउट किया और 135 रन की ओपनिंग साझेदारी तोड़ी। इसके बाद उन्होंने कैरेबियाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। शाई होप को पवेलियन भेजने के बाद कुलदीप ने एक ही ओवर में जस्टिन ग्रीव्स और ज्वेल एंड्रयू के विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ा झटका दिया। कुलदीप ने चार विकेट लेकर 40 रन दिए।

वेस्टइंडीज के 295 रनों के जवाब में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पावरप्ले में 70 रन जोड़कर भारत को तेज शुरुआत दी। रोहित 32 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाल लिया। कोहली ने अल्जारी जोसेफ की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए।

गिल ने खेली कप्तानी पारी

गिल ने भी बेहतरीन कंट्रोल के साथ अपना 10वां ODI शतक पूरा किया। उन्होंने 108 गेंदों में 110 रन बनाए। वहीं कोहली ने अपनी पारी के दौरान ODI क्रिकेट में 15 हजार रन भी पूरे किए और फिर शतक की ओर बढ़ते गए। कोहली ने ODI रनचेज में अपना 30वां शतक पूरा किया और 9 छक्कों के साथ करियर की अपनी सबसे ज्यादा छक्कों वाली ODI पारी खेली। आखिर में उनके लगातार दो छक्कों ने भारत की जीत पर मुहर लगा दी। भारत ने 50 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की और 3 मैचों की ODI सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
शतक के साथ शुभमन गिल के नाम कई बड़े रिकॉर्ड

शतक के साथ शुभमन गिल के नाम कई बड़े रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us