• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वैभव ने खुद को साबित किया इसलिए भारतीय टीम में /संजू सैमसन

sports_master by sports_master
September 17, 2026
in क्रिकेट
0
वैभव ने खुद को साबित किया इसलिए भारतीय  टीम में /संजू सैमसन

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में सभी की नजरें सबसे ज्यादा संजू सैमसन के प्रदर्शन पर थी, जिसमें उन्होंने इस मैच में अपने बल्ले का कमाल दिखाने के साथ 22 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों के दम पर 57 रनों की बेहतरीन ताबड़तोड़ पारी खेली। पहले मुकाबले में सैमसन बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, जिसमें वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे, ऐसे में दूसरे मैच से पहले प्लेइंग 11 में उनकी जगह को लेकर खतरा माना जा रहा था लेकिन सैमसन अपने फॉर्म में वापसी करने में कामयाब रहे।

वहीं दूसरे टी20 मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन ने मीडिया से बात करते हुए 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की जिसमें उन्होंने यह साफ किया उसका भारतीय टीम में आना तय था।

वैभव ने अपनी काबिलियत को साबित किया

संजू सैमसन को जब इंग्लैंड दौरे पर शुरुआती मुकाबले गंवाने के बाद प्लेइंग 11 से बाहर किया गया तो उनकी जगह पर वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली थी। वहीं जिम्बाब्वे के दौरे पर सैमसन टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे जहां पर वैभव ने अपने बल्ले से कमला दिखाया था। अब अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शुरुआती दो मैचों में वैभव को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली तो वहीं सैमसन ने दूसरे मुकाबले के बाद सूर्यवंशी को लेकर कहा कि जैसा कि मैंने पहले कहा, भारतीय टीम को चलाना आसान काम नहीं है। आप एक 15 साल के लड़के को देखते हैं जिसने 700-800 रन बनाए हैं। मेरा टूर्नामेंट उससे पहले था और उसके बाद उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और उसे किसी ना किसी तरह टीम में आना ही था। मैं 2-3 मैचों में अच्छा नहीं खेल पाया और वह अच्छी फॉर्म में था। हम उस सीरीज में मैच जीतना चाहते थे ऐसे में नेतृत्व के नजरिए से यह बात पूरी तरह समझ में आती है। मैंने पहले भी बताया मैं खुद भी ऐसी स्थिति में रहा हूं जिसमें मैंने IPL फ्रेंचाइजी में कप्तान के तौर पर मुश्किल फैसले लिए हैं, इसलिए मैं इस स्थिति को पूरी तरह से समझ सकता हूं।

इस स्थिति में बातचीत काफी अहम हो जाती है

अपने बयान में संजू सैमसन ने आगे कहा कि ऐसी स्थिति में किसी भी खिलाड़ी के साथ लीडरशिप की तरफ से बातचीत काफी अहम हो जाती है। मेरे साथ हेड कोच ने इंग्लैंड सीरीज के दौरान इसको लेकर बातचीत की थी जिसमें किसी के लिए इस तरह के मुश्किल फैसले लेना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। लेकिन लीडरशिप के तौर पर हम टीम को सबसे आगे रखते हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए इस तरह के मुश्किल फैसले लिए जाते हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारतीय निशानेबाजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा

भारतीय निशानेबाजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us