• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारतीय सरजमीं पर भारत और पाकिस्तान का हॉकी मैच होगा

sports_master by sports_master
September 15, 2026
in हॉकी
0
भारतीय सरजमीं पर भारत और पाकिस्तान का हॉकी मैच होगा

 नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी खेल के मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ उतरती हैं, तो मुकाबले का रोमांच अपने आप कई गुना बढ़ जाता है। हाल ही में ACC वूमेन्स एशिया कप 2026 में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था। अब हॉकी के मैदान पर भी दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होने वाले हैं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत भारतीय सरजमीं पर होगी। 

दरअसल, मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब में किया जाना है। टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया। हॉकी इंडिया की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस टूर्नामेंट में मेजबान और मौजूदा चैंपियन भारत के अलावा पाकिस्तान, साउथ कोरिया, मलेशिया, चीन और जापान की टीमें हिस्सा लेंगी। ओमान और बांग्लादेश को रिजर्व टीमों में रखा गया है।

2 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

टूर्नामेंट के मुकाबले पंजाब के दो शहरों में खेले जाएंगे। जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में शुरुआती मुकाबले होंगे, जबकि मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। जालंधर में 2 नवंबर तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले होंगे और यहीं ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 4 नवंबर को सेमीफाइनल और 5 नवंबर को फाइनल मोहाली में होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 1 नवंबर को प्रस्तावित है। दोनों देशों के बीच हॉकी प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए इस मुकाबले पर पूरे एशिया के हॉकी फैंस की नजर रहेगी। हालांकि, इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन यानी PHF की ओर से बड़ा बयान भी सामने आया है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद वानी ने 14 सितंबर को कहा कि पाकिस्तान की टीम का भारत दौरा सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में फेडरेशन वही कदम उठाएगा, जो सरकार की ओर से निर्देश दिया जाएगा।

गौरतलब है कि मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का साल 2011 से आयोजन हो रहा है। भारत ने सबसे ज्यादा 5 बार ये खिताब अपने नाम किया है। लगातार 2 बार से भारतीय टीम ये खिताब जीतती आ रहा है। इस बार टीम के पास लगातार तीसरी बार खिताब जीतने का मौका होगा। पाकिस्तान भी 3 बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
लगातार दो जीत से सीरीज टीम इंडिया के नाम

लगातार दो जीत से सीरीज टीम इंडिया के नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us