• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

श्री चरणी के चरण पर बड़ी कामयाबी

sports_master by sports_master
September 15, 2026
in क्रिकेट
0
श्री चरणी के चरण पर बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली ‌ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्पिनर श्री चरणी ने 13 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल में इतिहास रच दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में चरणी ने 36वां विकेट लेते ही महिला T20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल किया।

चरणी ने अपना ऐतिहासिक विकेट श्रीलंका की अहम बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा को आउट करके झटका। हर्षिता ने सीधी गेंद को मिडऑन के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे गेंदबाज के पास लौट गई। चरणी ने कैच पूरा करते हुए समरविक्रमा की पारी खत्म कर दी। इस विकेट के बाद श्रीलंका का स्कोर 86 रन पर चार विकेट हो गया। इसके साथ ही श्री चरणी ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।

इसके बाद चरणी ने 16वें ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को पूरी तरह पटरी से उतार दिया। देखते ही देखते श्रीलंका का स्कोर 101 रन पर 6 विकेट हो गया। 111 रन पर श्रीलंका की पूरी टीम पवेलियन लौट गई। इस तरह भारत ने बड़े अंतर से खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया। बता दें, श्री चरणी इस साल अब तक 39 T20I विकेट ले चुकी हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड पूनम यादव के नाम था, जिन्होंने 2018 में 35 विकेट लिए थे।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाली भारतीय महिला गेंदबाज

  • 39* – श्री चरणी (2026)
  • 35 – पूनम यादव (2018)
  • 30 – दीप्ति शर्मा (2024)
  • 30* – दीप्ति शर्मा (2026)

भारत ने 72 रन से जीता फाइनल

184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत पूरी तरह खराब नहीं रही। कप्तान चमारी अटापट्टू और विश्मी गुणारत्ने ने दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। लेकिन 10वें ओवर में भारत ने दो विकेट लेकर मुकाबले का रुख अपनी ओर मोड़ दिया। दीप्ति शर्मा ने अटापट्टू को 36 रन के स्कोर पर आउट किया। श्रीलंकाई कप्तान आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गईं, लेकिन गेंद की फ्लाइट से चूक गईं और ऋचा घोष ने उन्हें स्टंप कर दिया। तीन गेंद बाद गुणारत्ने स्वीप खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गईं।

इसके बाद चरणी ने बीच के ओवरों में श्रीलंका पर दबाव बढ़ाए रखा। लक्ष्य बड़ा होने के कारण श्रीलंकाई बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। पूरी टीम 20 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। चरणी ने 20 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए। भारत ने फाइनल 72 रन से जीतकर महिला एशिया कप का अपना रिकॉर्ड आठवां खिताब हासिल किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी दिसंबर में

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी दिसंबर में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us