• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारतीय महिला टीम आठवीं बार एशिया कप विजेता

sports_master by sports_master
September 14, 2026
in क्रिकेट
0
भारतीय महिला टीम आठवीं बार एशिया कप विजेता

वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की।

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से इस मैच में कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए।

भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने लगाया अर्धशतक

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को बहुत शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 129 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। शेफाली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके बाद स्मृति मंधाना भी 39 गेंदों पर 59 रन (5 चौके, 3 छक्के) बनाकर आउट हो गईं।

शुरुआत में जिस तरह दोनों बल्लेबाजी कर रही थीं, उसे देखकर लग रहा था कि भारत 200 रनों का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगा। लेकिन पहला विकेट गिरते ही भारतीय पारी अचानक लड़खड़ा गई। टीम ने सिर्फ 54 रनों के अंदर अपने अगले 4 विकेट गंवा दिए। ऋचा घोष ने 17 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 रन बनाए, जबकि जी. कमालिनी 15 रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजों ने मैच में अच्छी वापसी की और मिताली अयोध्या, चमारी अट्टापट्टू और चामुदी प्रबोदा ने 1-1 विकेट चटकाया।

भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका ने टेके घुटने

टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सिर्फ 4 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा, जब इमेशा दुलानी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद चमारी अट्टापट्टू और विश्मी गुनारत्ने के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हुई। अट्टापट्टू 32 बॉल पर 36 रन बनाकर आउट हो गई। उनका विकेट गिरने के साथ ही श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई। विश्मी गुनारत्ने ने 20 और नीलाक्षी सिल्वा ने 22 रन का योगदान दिया। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। भारत की तरफ से श्री चरनी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पुरस्कार वितरण के समय भारतीय महिला टीम ड्रेसिंग रूम में थी

पुरस्कार वितरण के समय भारतीय महिला टीम ड्रेसिंग रूम में थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us