• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

आईपीएल 2027: महेंद्र सिंह धोनी अपनी शर्त पर आईपीएल में खेलेंगे, इम्पैक्ट प्लेयर बनने से साफ-साफ मना किया

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में खेलने पर अभी अनिश्चितता है। इस बीच सीएसके के पूर्व खिलाड़ी ने धोनी ने साफ-साफ कहा है कि वह आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे।

sports_master by sports_master
September 3, 2026
in क्रिकेट
0
आईपीएल 2027: महेंद्र सिंह धोनी अपनी शर्त पर आईपीएल में खेलेंगे, इम्पैक्ट प्लेयर बनने से साफ-साफ मना किया

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला था। इंजरी की वजह से 45 साल के धोनी पूरे सीजन बेंच पर रहे। सीजन शुरू होने से पहले ही उनके घुटने में परेशानी हो गई थी। आईपीएल 2027 के शुरू होने में करीब 6 महीने का समय बचा हुआ है। धोनी के अगले सीजन में खेलने पर अभी तक स्थिति साफ नहीं है।

धोनी को लेकर बद्रीनाथ का दावा

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने दावा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे। उन्होंने दावा किया है कि धोनी ने खुद उन्हें यह बात की। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बद्रीनाथ ने कहा, ‘उन्होंने खुद मुझसे कहा है कि वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे। वह खुद को फुल-टाइम विकेटकीपर मानते हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें पूरे 20 ओवर तक मैदान पर रहना होगा। इसलिए वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे।

हालांकि एस बद्रीनाथ ने माना कि अगर धोनी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते हैं तो यह सीएसके के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने आगे कहा- मुझे लगता है कि अगर वह ऐसा करते हैं, तो सीएसके को रणनीतिक तौर पर फायदा होगा। उनका शरीर लंबे समय तक खेलने का दबाव नहीं झेल सकता, जैसा कि फ्लेमिंग ने भी कहा है। वह 16वें ओवर के बाद ही बैटिंग करने और विकेटकीपिंग करने वाले हैं। जब उनकी भागीदारी इतनी कम है, तो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर वह सबसे सही रहेंगे।’

आईपीएल में एमएस धोनी का रिकॉर्ड

एमएस धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। तब से वह सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। 278 मैचों के अपने आईपीएल करियर में धोनी ने 38 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 5 बार खिताब जीता है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा 201 शिकार करने वाले विकेटकीपर भी हैं।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
5 साल में 11 कोच, पाकिस्तान क्रिकेट ने यूं बदले हेड कोच

5 साल में 11 कोच, पाकिस्तान क्रिकेट ने यूं बदले हेड कोच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us