• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वैभव की आतिशी पारी का रजत पाटीदार ने किया अंत

sports_master by sports_master
September 1, 2026
in क्रिकेट
0
वैभव की आतिशी पारी का रजत पाटीदार ने किया अंत

बेंगलुरु । नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। मैच के तीसरे दिन सेंट्रल जोन की पूरी टीम महज 158 रनों पर ढेर हो गई। पहली पारी में दोनों ही टीमों ने 266-266 रन बनाए थे जिसके चलते ईस्ट जोन को जीत दर्ज करने के लिए 159 रनों का आसान लक्ष्य मिला।

वैभव की एक और तूफानी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट जोन की शुरुआत एक बार फिर धमाकेदार रही। पहली पारी में 161 रनों की विशाल शतकीय साझेदारी निभाने वाली वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन की जोड़ी ने दूसरी पारी में भी मजबूत नींव रखी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 महत्वपूर्ण रन जोड़े। इस दौरान वैभव ने केवल 43 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रनों की तेजतर्रार पारी खेली और टीम को जीत की राह पर आगे बढ़ाया।

एक ही ओवर में क्या-क्या हो गया

ईस्ट जोन की दूसरी पारी के 14वें ओवर में मैदान पर वैभव सूर्यवंशी का असली तूफान देखने को मिला। तेज गेंदबाज यश ठाकुर के इस ओवर में युवा बल्लेबाज ने बिना किसी रहम के चौके-छक्कों की बरसात कर दी। ओवर की शुरुआत उन्होंने पहली ही गेंद पर करारे चौके के साथ की जिसके बाद अगली गेंद पर दर्शकों को एक लंबा छक्का देखने को मिला। वैभव का बल्ला यहीं नहीं रुका और उन्होंने अगली दो गेंदों को भी बाउंड्री के बाहर 4 रनों के लिए भेज दिया।

शुरुआती 4 गेंदों पर ही 18 रन बटोरने के बाद वैभव अपने आक्रामक मूड में नजर आ रहे थे। ओवर की पांचवीं गेंद यश ठाकुर ने डॉट निकाली लेकिन अंतिम गेंद पर वैभव बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में फंस गए। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर हवा में उछली जिसे सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार ने बिना कोई गलती किए लपक लिया। इस तरह 40 रन के निजी स्कोर पर वैभव की इस आतिशी पारी पर विराम लग गया।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पुजारा की ड्रीम टीम में धोनी ,रोहित और रहाणे को जगह नहीं

पुजारा की ड्रीम टीम में धोनी ,रोहित और रहाणे को जगह नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us