• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

161 पर 0 से 266 पर ऑलआउट, वैभव सूर्यवंशी के तूफान के बाद कैसे बिखरी ईस्ट जोन की बल्लेबाजी?

सेंट्रल जोन के 266 रनों के जवाब में ईस्ट जोन ने वैभव सूर्यवंशी और कुमार कुशाग्र की बदौलत 161/0 का शानदार आगाज किया था। लेकिन इसके बाद ईस्ट जोन का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह बिखर गया और टीम अगले 105 रनों में सभी 10 विकेट गंवाकर 266 पर ऑलआउट हो गई।

sports_master by sports_master
August 31, 2026
in क्रिकेट
0
161 पर 0 से 266 पर ऑलआउट, वैभव सूर्यवंशी के तूफान के बाद कैसे बिखरी ईस्ट जोन की बल्लेबाजी?

बेंगलुरु: दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा मुकाबला क्रिकेट के रोमांचक का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल जोन की टीम 266 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में उतरी ईस्ट जोन की शुरुआत ऐसी रही कि लगा मैच एकतरफा उनके पक्ष में चला जाएगा। लेकिन बिना कोई विकेट खोए 161 रन बनाने वाली ईस्ट जोन की टीम अचानक ऐसे बिखरी कि अगले 105 रनों के भीतर उनके सभी 10 विकेट गिर गए और पूरी टीम 266 रनों पर सिमट गई।

वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार आगाज

ईस्ट जोन को एक सपने जैसी शुरुआत दिलाने का श्रेय जाता है उनके युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को। वैभव ने सेंट्रल जोन के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मैदान के चारों तरफ चौके और छक्के बरसाए। उन्होंने 84 गेंदों में 109.52 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे कुमार कुशाग्र ने भी संजीदगी दिखाई और 79 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 161 रनों की मजबूत शतकीय साझेदारी की और ईस्ट जोन को जीत के दरवाजे पर ला खड़ा किया।

161 से 266 तक का कॉलेप्स

जब लग रहा था कि ईस्ट जोन एक विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है, तभी 161 के कुल स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा। उनके आउट होते ही जैसे विकटों का पतझड़ शुरू हो गया। 161 पर 0 से ईस्ट जोन का स्कोर देखते ही देखते बिखरना शुरू हुआ और मध्यक्रम के बल्लेबाज आते ही अपना विकेट गंवाते चले गए। रियान पराग ने थोड़ा संघर्ष करते हुए 29 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि जो टीम एक समय बेहद मजबूत स्थिति में थी, वह 266 रनों पर ही ढेर हो गई और दोनों टीमों का स्कोर पहली पारी में बराबर रहा।

सेंट्रल जोन की गेंदबाजी का कमाल

ईस्ट जोन के इस शर्मनाक डाउनफॉल के पीछे सेंट्रल जोन के गेंदबाजों की शानदार वापसी रही। हर्ष दुबे ने सबसे घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि आर्यन पांडे और यश ठाकुर को तीन-तीन विकेट मिले। 22 वर्षीय आर्यन पांडे जबलपुर के हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
लियोनेल मेसी ने फुटबॉल को कहा अलविदा…

लियोनेल मेसी ने फुटबॉल को कहा अलविदा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us