• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

राहुल चाहर का काउंटी क्रिकेट में जलवा

sports_master by sports_master
August 29, 2026
in क्रिकेट
0
राहुल चाहर का काउंटी क्रिकेट में जलवा

टीम इंडिया से बाहर चल रहे 27 साल के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की है। एसेक्स के खिलाफ मैच में सरे की टीम पहली पारी में सिर्फ 183 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद राहुल ने जिम्मेदारी संभालते हुए 22 ओवर में 80 रन देकर 6 विकेट चटकाए और अपनी टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के सामने एसेक्स के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। बता दें कि राहुल चाहर इस काउंटी सीजन में सरे के लिए 8 मैच खेलेंगे।

राहुल चाहर ने 6 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

राहुल चाहर की घातक गेंदबाजी के सामने एसेक्स के बल्लेबाज टिक नहीं सके और राहुल ने पहली पारी में 6 विकेट चटकाए। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का नौवां 5-विकेट हॉल और दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। राहुल की इस गेंदबाजी के बावजूद एसेक्स ने पहली पारी में 279 रन बनाकर 96 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इसके जवाब में दूसरी पारी में सरे की शुरुआत खराब रही और दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 51 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए।

2021 में राहुल चाहर ने खेला था भारत के लिए आखिरी मुकाबला

राहुल चाहर की बात करें तो उन्होंने एक वनडे और 6 T20Is मैच खेला है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 5 साल पहले खेला था। नवंबर 2021 में उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। उन्होंने ये मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान नामीबिया के खिलाफ खेला था। उसके बाद से उन्हें भारत के लिए एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने 6 टी20 मैच खेलकर 7 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 1 वनडे मैच में 3 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 28 फर्स्ट क्लास और 61 लिस्ट ए मैच खेला था।

एसेक्स के लिए डीन एल्गर ने लगाया शतक

एसेक्स और सरे के बीच खेले जा रहे मैच की बात करें तो वहां एसेक्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सरे की टीम 183 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एसेक्स की टीम पहली पारी में 279 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एसेक्स के लिए पहली पारी में डीन एल्गर ने 113 रन की पारी खेली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सरे की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाने में कामयाब रही। सरे की टीम अभी भी 45 रन पीछे है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
कप्तान को नहीं पता था कि मैं विकेट टेकर हूं : वैभव सूर्यवंशी

कप्तान को नहीं पता था कि मैं विकेट टेकर हूं : वैभव सूर्यवंशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us