• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मुशीर खान की अच्छी पारी के बावजूद वेस्ट जोन मंजिल से अभी दूर

sports_master by sports_master
August 25, 2026
in क्रिकेट
0
मुशीर खान की अच्छी पारी के बावजूद वेस्ट जोन मंजिल से अभी दूर

बेंगलुरु | दलीप ट्रॉफी 2026 का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक यह मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। अब मुकाबले के चौथे दिन वेस्ट जोन को जीत के लिए 67 रन की जरूरत है। वहीं नॉर्थ जोन को इस मैच को जीतने के लिए 3 विकेट की जरूरत है। वेस्ट जोन की टीम के लिए दूसरी पारी में मुशीर खान ने शानदार पारी खेली। लेकिन वह 4 रन से शतक लगाने से चूक गए।

दूसरी पारी में वेस्ट जोन की शुरुआत रही खराब

नॉर्थ जोन की टीम ने जीत के लिए वेस्ट जोन के सामने 287 रन का टारगेट रखा था। इस टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्ट जोन की शुरुआत काफी खराब रही। 4 के स्कोर पर हार्विक देसाई आउट हो गए और उसके बाद पृथ्वी शॉ भी 28 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शिवालिक शर्मा ने मुशीर खान के साथ 56 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और मुशीर के बीच 111 रन की साझेदारी हुई। यहां तक उनकी टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी।

गायकवाड़ और मुशीर ने लगाया अर्धशतक

गायकवाड़ और मुशीर खान का विकेट गिरने के बाद वेस्ट जोन की पारी लड़खड़ा गई। कप्तान गायकवाड़ दूसरी पारी में 70 बॉल पर 66 रन बनाकर आउट हुए। कन्हैया वाधवान ने उन्हें रन आउट किया। इसके बाद मुशीर खान शतक के करीब आकर 96 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट निशांत सिंधु ने लिया। टीम के लिए इस वक्त उर्विल पटेल 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि चौथे दिन उनकी टीम 67 रन बनाकर जीत हासिल कर पाती है या नहीं।

आयुष बडोनी ने दोनों पारियों में लगाया अर्धशतक

नॉर्थ जोन की बल्लेबाजी की बात करें तो आयुष बडोनी ने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया। पहली पारी में उन्होंने 51 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने 50 रन का योगदान दिया। बाकी के कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए, जिस वजह से दोनों पारियों में उनकी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। नॉर्थ जोन की टीम पहली पारी में 251 और दूसरी पारी में 222 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बता दें कि ईस्ट जोन की टीम नॉर्थ ईस्ट जोन को हराकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सिर्फ 16 रन की लीड और हाथ में 4 विकेट, श्रीलंका को 5वें दिन कौन बचाएगा,

सिर्फ 16 रन की लीड और हाथ में 4 विकेट, श्रीलंका को 5वें दिन कौन बचाएगा,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us