• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रोहित और विराट के बिना आसान नहीं होगा न्यूजीलैंड का दौरा

sports_master by sports_master
August 25, 2026
in क्रिकेट
0
रोहित और विराट के बिना आसान नहीं होगा न्यूजीलैंड का दौरा

नई दिल्ली ।टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेल रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को यहां से लगभग हर मैच में जीत दर्ज करनी होगी। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि टीम इंडिया के लिए WTC के इस चक्र में फाइनल में पहुंचना आसान नहीं होगा। भारतीय टीम इस वक्त WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। द्रविड़ का मानना है कि टीम इंडिया अगर यहां से फाइनल में पहुंच जाती है तो यह शानदार उपलब्धि होगी।

WTC फाइनल की रेस में भारत अभी थोड़ा पीछे है-  राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ ने ETPL टूर्नामेंट के दौरान जियोस्‍टार से बातचीत में कहा कि मुझे उम्‍मीद है कि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचे। अगर भारत यहां से डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल के लिए क्‍वालीफाई करेगा तो बहुत अच्‍छी बात होगी। भारत थोड़ा पीछे है, लेकिन टीम के पास जिस तरह के खिलाड़ी हैं, आप किसी भी समय उन्‍हें कमजोर नहीं मान सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ उनकी शुरुआत अच्‍छी रही, तो यह पहला अच्‍छा कदम है। उम्मीद है कि टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में भी श्रीलंका को हराएगी। भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 165 रनों से हराया था।

भारत को रोहित, विराट, रहाणे जैसे प्लेयर्स की कमी महसूस होगी

भारत को अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करना है। इस दौरे पर टीम इंडिया दो टेस्ट मैच खेलेगी। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और इतने ही वनडे मैच भी खेले जाएंगे। इस दौरे को लेकर भी राहुल द्रविड़ ने कुछ बातें कही है। द्रविड़ ने कहा है कि विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे प्लेयर्स की कमी न्यूजीलैंड में महसूस होगी। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घरेलू मैदानों पर खेलना हमेशा एक चुनौती होता है। न्यूजीलैंड की टीम कड़ी चुनौती पेश करती है। भारत के कई युवा खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड जैसी परिस्थितियों में नहीं खेला है इसलिए यह बड़ी चुनौती होगी।

पूर्व हेड कोच ने आगे कहा कि उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी इस दौरे के लिए पूरी तरह फिट रहेंगे। लेकिन हमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खलेगी। भारत ने पिछली बार जब न्यूजीलैंड का दौरा किया था तब ये खिलाड़ी टीम में थे। इसलिए यह सीरीज दिलचस्प होगी। भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि यहां तक ​​कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज भी आसान नहीं होंगे क्योंकि उनकी टीम में भी ऐसे खिलाड़ी होंगे जो जनवरी में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
साथी खिलाड़ियों की बेवकूफियों से तंग आ चुका हूं | जो रुट

साथी खिलाड़ियों की बेवकूफियों से तंग आ चुका हूं | जो रुट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us