• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स और हेली मैथ्यूज प्लेयर ऑफ़ द मंथ

sports_master by sports_master
August 18, 2026
in क्रिकेट
0

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने जुलाई महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतने वाले पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों के नामों का ऐलान 18 अगस्त को कर दिया है। इस बार ये दोनों ही अवॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अपने नाम करने में कामयाब हुए हैं, जिसमें पुरुष में ऑलराउंडर खिलाड़ी जस्टिन ग्रीव्स को मिला है जिनका बल्ले और गेंद दोनों से जुलाई महीने में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था तो वहीं महिला में अनुभवी खिलाड़ी हेली मैथ्यूज इस अवॉर्ड को जीतने में कामयाब हो सकी हैं। मैथ्यूज अपने क्रिकेटिंग करियर में पांचवीं बार यह अवॉर्ड जीतने में कामयाब हो सकी हैं।

ग्रीव्स ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिखाया शानदार खेल

जस्टिन ग्रीव्स को लेकर बात की जाए तो उनका जुलाई महीने में घरेलू जमीन पर खेले गए श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था। ग्रीव्स ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में 180 रनों की शानदार पारी खेलते हुए उसे ड्रॉ कराने में अहम भूमिका अदा की जिसके दम पर विंडीज टीम ने ये सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। वहीं इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दोनों मुकाबलों में जस्टिन ग्रीव्स अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे। आईसीसी की तरफ से प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने के बाद ग्रीव्स ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अपने घरेलू मैदान पर खेलना मेरे लिए यादगार रहा। श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देना मेरे लिए बहुत खास था। मुझे खुशी है कि मैंने टीम के लिए कुछ अहम मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी टीम के लिए अहम योगदान देता रहूंगा।

हेली मैथ्यूज ने जीता पांचवीं बार प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड

जुलाई महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का महिलाओं में अवॉर्ड जीतने वाली हेली मैथ्यूज ने पांचवीं बार इसे जीतने में कामयाबी हासिल की है। मैथ्यूज ने जुलाई महीने में आयरलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में बल्ले से कमाल दिखाते हुए कुल 265 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से शुरुआती दो वनडे मुकाबलों में शतकीय पारी देखने को मिली थी। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने पहले मुकाबले में 52 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
कहीं नहीं जा रहे कुलदीप यादव, दूसरे टेस्ट से पहले मिल गया कोच का सपोर्ट

कहीं नहीं जा रहे कुलदीप यादव, दूसरे टेस्ट से पहले मिल गया कोच का सपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us