• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पहली बार महिला और पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन एक साथ

sports_master by sports_master
August 14, 2026
in हॉकी
0
पहली बार महिला और पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन एक साथ

नई दिल्ली । FIH हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज 15 अगस्त से होगा जिसका इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। पहली बार महिला और पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन एक साथ किया जा रहा है, जिसमें 16 दिनों तक चलने वाले दोनों टूर्नामेंट में कुल 50 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड संयुक्त रूप से मिलकर रहे हैं, जिसमें पुरुष और महिला दोनों में कुल 16-16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

वर्ल्ड कप के मुकाबले 2 वेन्यू पर खेले जाएंगे जिसमें फॉर्मेट में थोड़ा बदलाव किया गया है। पहला ग्रुप स्टेज उसके बाद क्रॉसओवर पूल फिर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमों पर रहेगी नजर

बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले हॉकी वर्ल्ड कप में पुरुष और महिला दोनों टूर्नामेंट में भारतीय टीम हिस्सा ले रही है। पुरुष इवेंट में भारतीय टीम को पूल-डी में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ वेल्स, पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम है। भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान का आगाज का 15 अगस्त को होने वाले वेल्स के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी जिसमें यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 से शुरू होगा। वहीं भारतीय महिला टीम को हॉकी वर्ल्ड कप में पूल-डी में चीन, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम के साथ जगह मिली है और उनको अपना पहला मुकाबला 16 अगस्त को चीन की टीम के खिलाफ भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे से खेलना है।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पुरुष पूल

पूल-ए – अर्जेंटीना, जापान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड।

पूल-बी – बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, मलेशिया।

पूल-सी – ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, साउथ अफ्रीका।

पूल-डी – भारत, इंग्लैंड, वेल्स, पाकिस्तान।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में महिला पूल

पूल-ए – ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान, नीदरलैंड।

पूल-बी – अर्जेंटीना, जर्मनी, स्कॉटलैंड, यूएसए।

पूल-सी – बेल्जियम, स्पेन, आयरलैंड, न्यूजीलैंड।

पूल-डी – भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, चीन।

भारतीय महिला और पुरुष टीम का हॉकी वर्ल्ड कप में रहेगा यह शेड्यूल

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला और पुरुष टीम दोनों से फैंस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। वर्ल्ड कप में भारतीय पुरुष टीम के शेड्यूल को देखा जाए तो पूल-डी में 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ मुकाबले के बाद उन्हें अपना अगला मैच 17 अगस्त को इंग्लैंड और उसके बाद 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है। वहीं महिला टीम को पूल-डी में 16 को चीन के खिलाफ पहले मुकाबले के बाद अपने अगले दो मैच 18 और 20 अगस्त को साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलना है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पडिक्कल का शतक, पहले ही दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका पर बनाया अपना दबदबा

पडिक्कल का शतक, पहले ही दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका पर बनाया अपना दबदबा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us