• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

फ्लेमिंग की जगह लेने के लिए मॉर्गन सबसे बड़े दावेदार

स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद आर अश्विन ने इयान मॉर्गन को चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच बनाने की पैरवी की है। अश्विन का मानना है कि अगले मेगा ऑक्शन से पहले टीम को संभालने के लिए एमएस धोनी के नेतृत्व में ही नया कोचिंग स्टाफ तैयार किया जाना चाहिए।

sports_master by sports_master
August 13, 2026
in क्रिकेट
0
फ्लेमिंग की जगह लेने के लिए मॉर्गन सबसे बड़े दावेदार

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और स्टीफन फ्लेमिंग की राहें अलग हो गई हैं। इसके बाद से ही फ्रेंचाइजी के नए हेड कोच को लेकर बाजार गर्म है। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले इयान मॉर्गन, फ्लेमिंग की जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार हैं। अश्विन के मुताबिक, भले ही मॉर्गन के पास हाई-लेवल कोचिंग का अनुभव नहीं है, लेकिन केकेआर को 2021 के फाइनल तक पहुंचाने का उनका रिकॉर्ड उन्हें एक मजबूत विकल्प बनाता है।

मैकुलम की जगह मॉर्गन को क्यों मिल सकती है तवज्जो?

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया कि ब्रेंडन मैकुलम का नाम भी इस रेस में शामिल था, लेकिन इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के साथ व्यस्तताओं के कारण उनका आना मुश्किल है। अश्विन ने कहा, ‘मुझे अंदर से लग रहा है कि इयान मॉर्गन सीएसके में आ सकते हैं… उनके नाम की चर्चा काफी जोरों पर है और शुरुआती दौर की बातचीत भी शुरू हो चुकी है। अब दो ही स्थितियां संभव हैं—या तो मॉर्गन इसी साल पद संभालेंगे, या फिर मिनी ऑक्शन में कोई और टीम तैयार करेगा और मॉर्गन बाद में कमान संभालेंगे।’

धोनी के इर्द-गिर्द बने नया कोचिंग सेटअप

अश्विन का मानना है कि फ्लेमिंग के जाने के बाद सीएसके इस समय एक नाजुक मोड़ पर खड़ी है और टीम को इस संकट से उबारने के लिए स्थिरता की सख्त दरकार है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगले एक साल तक एमएस धोनी को ही मुख्य रणनीतिकार की भूमिका निभानी चाहिए। धोनी के छत्रछाया में मॉर्गन या किसी अन्य नए दिग्गज को सेट करना फ्रेंचाइजी के लिए सही कदम होगा।

बरगद के पेड़ से की धोनी के प्रभाव की तुलना

धोनी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए अश्विन ने कहा, ‘मेरा पूरा विश्वास है कि एमएस धोनी के नेतृत्व में जैसे बरगद के पेड़ की जड़ें और शाखाएं सहारा देती हैं, बाकी सपोर्ट स्टाफ मिलकर काम करेगा। कम से कम अगले एक साल के लिए यही रास्ता सही रहेगा, क्योंकि अभी मेगा ऑक्शन में एक साल का वक्त है। धोनी की कमान में ही नए कोचिंग ग्रुप को जिम्मेदारी सौंपना सबसे व्यावहारिक फैसला होगा।’

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
और 9 टेस्ट बाकी! शुभमन की टीम कितने स्कोर से टेस्ट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच सकती है?

और 9 टेस्ट बाकी! शुभमन की टीम कितने स्कोर से टेस्ट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच सकती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us