• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर के लिए कौन-कौन दावेदार? अजीत अगरकर को रिप्लेस करने की रेस में ये दिग्गज

बीसीसीआई के नए चीफ सिलेक्टर की रेस अचानक से तेज हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर बनने का रेस मे कौन-कौन से नाम सबसे आगे हैं।

sports_master by sports_master
August 5, 2026
in क्रिकेट
0
भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर के लिए कौन-कौन दावेदार? अजीत अगरकर को रिप्लेस करने की रेस में ये दिग्गज

नई दिल्ली: BCCI के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को हटाए जाने की खबरें सामने आ रही है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों और क्रिकेट गलियारों में नए चीफ सिलेक्टर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई एक मजबूत चयन पैनल का गठन करना चाहता है। ऐसे में आइए जानते हैं, अजीत अगरकर की जगह लेने की रेस में सबसे आगे चल रहे 5 प्रमुख दावेदारों के बारे में।

वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण

लक्ष्मण वर्तमान में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा के बाद टीम के नए रोडमैप को तैयार करने के लिए बीसीसीआई के टॉप अधिकारियों की पहली पसंद वीवीएस लक्ष्मण बनकर उभरे हैं। भारत की युवा प्रतिभाओं को तराशने का उनका अनुभव उन्हें इस पद का सबसे स्वाभाविक और मजबूत दावेदार बनाता है।

रवि शास्त्री

रवि शास्त्री

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच के रूप में रवि शास्त्री का कार्यकाल बेहद सफल और ऐतिहासिक रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि उनका बिना डरे निर्णय लेने की क्षमता और टीम इंडिया के मौजूदा कोर स्ट्रक्चर से उनका गहरा जुड़ाव उन्हें चयन समिति के अध्यक्ष पद के लिए एक सही विकल्प बनाता है।

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग

चयनकर्ता के रूप में अब पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम भी तेजी से उभरा है। सहवाग अपनी आक्रामक क्रिकेटिंग फिलॉसफी के लिए जाने जाते हैं। वाइट बॉल (T20 और ODI) के फॉर्मेट में बेखौफ खेलने वाले युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए फैंस सहवाग के नाम की वकालत कर रहे हैं।

युवराज सिंह

युवराज सिंह

भारत के महानतम ऑलराउंडरों में से एक युवराज सिंह फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स की पसंदीदा पसंद में शामिल हैं। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के विजन से युवराज जैसे मैच-विनर को चीफ सेलेक्टर बनाकर बीसीसीआई टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर और ऑलराउंडर बैकअप को मजबूत करने की सोच अपना सकती है।

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन

अपने तकनीकी दिमाग के कारण अश्विन का नाम भी लगातार इस रेस में उछाला जा रहा है। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार नेशनल सिलेक्टर बनने के लिए खिलाड़ी का संन्यास लिए कम से कम 5 साल पूरे होने अनिवार्य हैं। अश्विन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है, जिसके कारण उनका कूलिंग-ऑफ पीरियड 5 साल बाद पूरा होगा। ऐसे में यदि बीसीसीआई अश्विन को मुख्य चयनकर्ता बनाना चाहता है, तो बीसीसीआई को अपने नियमों में बदलाव करने होंगे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या?

KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us