• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

साईं सुदर्शन का पहले टेस्ट में खेलना तय नहीं

sports_master by sports_master
August 4, 2026
in क्रिकेट
0
साईं सुदर्शन का पहले टेस्ट में खेलना तय नहीं

नई दिल्ली । दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम आज श्रीलंका पहुंच चुकी है। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन टीम के साथ नहीं गए हैं। उनकी टीम में जगह पूरी तरह फिटनेस पर निर्भर थी, लेकिन वे अभी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं। इस समय वे बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रिहैब कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बात की पूरी संभावना है कि साई सुदर्शन पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे, जो टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। हालांकि वे दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

बेंगलुरु में रिहैब कर रहे हैं साई सुदर्शन

न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि साई सुदर्शन इस समय बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपनी पैर की उंगली की चोट से उबर रहे हैं। वे इस वक्त रिहैब कर रहे हैं और नेट पर एक घंटे से ज्यादा समय तक बैटिंग प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। वे आने वाले मैचों में खेल पाएंगे या नहीं, इस पर आखिरी फैसला अगले तीन-चार दिनों तक उनकी फिटनेस की जांच करने के बाद ही लिया जाएगा। बता दें कि उन्हें यह चोट हाल ही में इंडिया ‘ए’ के श्रीलंका दौरे के दौरान लगी थी।

दूसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ सकते हैं सुदर्शन

सूत्र ने आगे बताया कि इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी से पहले साई सुदर्शन का पूरी तरह से फिट होना बेहद जरूरी है। वे हर्षित राणा जैसी स्थिति दोहराना नहीं चाहते, जो मैदान पर वापसी करते ही दोबारा चोटिल हो गए थे। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा। चूंकि सुदर्शन ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में नेट पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है, इसलिए मेडिकल टीम को पूरी उम्मीद है कि वे दूसरे टेस्ट तक टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

15 अगस्त से खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त के बीच और दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमें 7 से 9 अगस्त तक तीन दिनों का एक प्रैक्टिस मैच भी खेलेंगी। पहले यह प्रैक्टिस मैच चार दिनों का होने वाला था, लेकिन अब इसे घटाकर तीन दिन का कर दिया गया है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इसी अभ्यास मैच से अपनी तैयारी को मजबूत करने उतरेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के नजरिए से यह पूरी सीरीज भारत के लिए काफी अहम है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
DPL 2026: मिसफील्ड के बाद गेंद को मारी लात, रन आउट हो गया बल्लेबाज, डीपीएल में हिम्मत सिंह का गजब कर दिया

DPL 2026: मिसफील्ड के बाद गेंद को मारी लात, रन आउट हो गया बल्लेबाज, डीपीएल में हिम्मत सिंह का गजब कर दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us