• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पहले 5 टी20 इंटरनेशनल में 112 रन, आईपीएल में 5 मुकाबलों के बाद कैसा था वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड?

sports_master by sports_master
July 26, 2026
in क्रिकेट
0
पहले 5 टी20 इंटरनेशनल में 112 रन, आईपीएल में 5 मुकाबलों के बाद कैसा था वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड?

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 मैच खेल लिए हैं। इंग्लैंड दौरे पर उनका डेब्यू किया था। तीन मैचों में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए और इसकी वजह से आखिरी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। जिम्बाब्वे में संजू सैमसन टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में वैभव पहले दो मैचों में खेले। सीरीज के पहले मैच में 15 साल के बल्ले से सिर्फ 18 गेंदों पर फिफ्टी लगाकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

5 मैचों के बाद वैभव  के 112 रन

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 मैचों की 5 पारियों में वैभव के बल्ले से 112 रन निकले हैं। इस दौरान उनका औसत 22.40 और स्ट्राइक रेट 211.32 का रहा। उन्होंने एक फिफ्टी लगाई है और हाईएस्ट स्कोर 50 रनों का है। अभी तक उनके बल्ले से 8 चौकों के अलावा एक छक्का निकला है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 14, 13 और 15 रनों की पारी खेली। जिम्बाब्वे दौरे पर 50 और 20 रन बनाए हैं।

आईपीएल में 5 मैचों के बाद रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में राजस्थान के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। 5 मैचों के बाद आईपीएल में उनके 155 रन था। उन्होंने ये रन 31 की औसत और 209.45 की स्ट्राइक रेट से बनाए। इसमें गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर लगाई गई शतकीय पारी भी शामिल थी। उन्होंने 38 गेंद पर 7 चौके और 11 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए हैं। डेब्यू मैच में 20 गेंदों पर 34 रन ठोके थे। वहीं आरसीबी के खिलाफ 16 और केकेआर के खिलाफ वैभव के बल्ले से 4 रन निकले। मुंबई इंडियंस के मैच में दीपक चाहर ने उनका खाता नहीं खुलने दिया था।

शुरुआती 5 मैचों के बाद वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल और टी20I रिकॉर्ड की तुलना

आईपीएल आंकड़ा टी20I
5 मैच 5
155 रन 112
101 सर्वोच्च स्कोर 50
31 औसत 22.4
209.45 स्ट्राइक रेट 211.32
1 शतक 0
0 अर्धशतक 1
10 चौके 8
16 छक्के 10

अभी तक भारत में नहीं खेला इंटरनेशनल मैच

वैभव सूर्यवंशी ने अपने सभी 5 इंटरनेशनल मैच विदेश में खेले हैं। वहीं आईपीएल के सभी मुकाबले भारत में खेले थे। इंग्लैंड की तेज और बाउंसी पिचों पर जोफ्रा आर्चर ने उन्हें काफी परेशान किया था। वहीं आईपीएल में पिच वहां के मुकाबले बैटिंग के लिए काफी आसान होती है।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
81 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ले उड़े प्लेयर ऑफ द मैच

81 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ले उड़े प्लेयर ऑफ द मैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us