• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वैभव सूर्यवंशी होंगे भविष्य में क्रिकेट के सुपरस्टार

sports_master by sports_master
July 21, 2026
in क्रिकेट
0
वैभव सूर्यवंशी का सुनहरा सफर अभी शुरू हुआ है

इंग्लैंड दौरे पर बल्ला भले ही खामोश रहा हो, लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा पर दुनिया का भरोसा कम नहीं हुआ है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत के युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि अगर उसका सही तरीके से मार्गदर्शन किया गया, तो वह आने वाले सालों में क्रिकेट का जेनरेशन बदल देने वाला खिलाड़ी साबित हो सकता है।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज से पहले रजा ने कहा कि इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है और सिर्फ दो-तीन मैचों के आधार पर किसी खिलाड़ी की आलोचना करना बिल्कुल उचित नहीं है।

वैभव बन सकते हैं सबसे बड़े क्रिकेटर

रजा ने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर है। अगर 15 साल का कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा है तो सिर्फ दो या तीन मैचों के बाद उसकी आलोचना करना सही नहीं है। उसके आसपास कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। अगर उसका सही तरीके से मार्गदर्शन और प्रबंधन किया गया तो वह आने वाली पीढ़ी का सबसे बड़ा क्रिकेटर बन सकता है।

इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने तीन T20I मैचों में 14, 13 और 15 रन की पारियां खेलीं। इनमें दो बार वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट गेंदों का शिकार बने। भारत को भी इस दौरे पर निराशा हाथ लगी और टीम को इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा।

जिम्बाब्वे में वैभव से होंगी बड़ी उम्मीदें

इंग्लैंड में फेल होने के बाद वैभव एक ऐसे मैदान पर लौट रहे हैं जहां उन्होंने कुछ महीने पहले अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। जनवरी में हरारे में खेले गए U19 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को यादगार जीत दिलाई थी। इस बार भारतीय टीम में संजू सैमसन शामिल नहीं हैं। ऐसे में वैभव को पारी की शुरुआत में लगातार मौके मिलने की पूरी संभावना है। रजा का मानना है कि पिछले एक साल में वैभव ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए असाधारण हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हरारे में कैसा है टीम इंडिया का T20 रिकॉर्ड, पिच बन सकती है भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती

हरारे में कैसा है टीम इंडिया का T20 रिकॉर्ड, पिच बन सकती है भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us