लंदन: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 39 साल के हो चुके हैं। इसके बाद भी ग्राउंड फील्डिंग में रोहित का कोई जवाब नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में उन्होंने जैकब बेथेल का बाउंड्री लाइन पर कैच लपका। इसके बाद 43वें ओवर में रोहित ने बाउंड्री लाइन पर हवा में उड़ते हुए डाइव मारी और चौका रोका।
रोहित शर्मा ने फ्लाइंग किस भी दिया
जो रूट ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट की तरफ शॉर्ट खेला। रोहित शर्मा अपने दाहिनी तरफ भागे और उड़ते हुए डाइव लगाकर चौका रोक दिया। इससे इंग्लैंड की टीम को दो ही रन मिला। उनकी फील्डिंग देखकर पूरी स्टेडियम झूम उड़ा। दर्शक रोहित-रोहित के नारे लगाने लगे। इसके बाद रोहित ने फ्लाइंग किस भी दिया।
रोहित शर्मा ने 11 किलो वजन कम किया
रोहित शर्मा 2027 वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं। इसकी वजह से उन्होंने पिछले साल 11 किलो वजन कम किया था। इसका असर फील्डिंग में भी नजर आ रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे अभिषेक नायर के साथ आईपीएल 2025 के बाद कड़ी ट्रेनिंग की थी। रोहित ने सख्त डाइट फॉलो किया और अपनी पसंदीदा चीजें भी खानी छोड़ दी।


