• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टैलेंट सर्च में उमड़ा बैडमिंटन और टेनिस का जोश: 93 खिलाड़ियों ने आजमाया दम, शनिवार को फिर मिलेगा मौका*

sports_master by sports_master
July 17, 2026
in टेनिस
0
टैलेंट सर्च में उमड़ा बैडमिंटन और टेनिस का जोश: 93 खिलाड़ियों ने आजमाया दम, शनिवार को फिर मिलेगा मौका*

भोपाल | मध्यप्रदेश के उभरते बैडमिंटन एवं टेनिस खिलाड़ियों के लिए शुक्रवार का दिन अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर बन गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘टैलेंट सर्च 2026-27’ के तहत टी.टी. नगर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन एवं टेनिस डे-बोर्डिंग चयन ट्रायल्स में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया।

बैडमिंटन ट्रायल्स में कुल 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 50 बालक एवं 25 बालिकाएँ शामिल रहीं। वहीं टेनिस चयन ट्रायल्स में 18 खिलाड़ियों ने सहभागिता की, जिनमें 12 बालक एवं 6 बालिकाएँ शामिल थीं। इस प्रकार दोनों खेलों में कुल 93 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

*कोर्ट पर दिखा जुनून, चयनकर्ताओं ने परखे हर पहलू*
सुबह से ही टी.टी. नगर स्टेडियम परिसर खिलाड़ियों की ऊर्जा और उत्साह से सराबोर रहा। बैडमिंटन चयन ट्रायल्स के दौरान प्रतिभागियों के फुटवर्क, तकनीक, गति, फिटनेस, खेल समझ एवं मैच परिस्थितियों में प्रदर्शन का विशेषज्ञ चयनकर्ताओं द्वारा बारीकी से मूल्यांकन किया गया।

वहीं टेनिस ट्रायल्स में खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल (स्किल्स) के साथ-साथ शारीरिक दक्षता (फिजिकल फिटनेस टेस्ट) का भी आयोजन किया गया। चयन समिति ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण कर योग्य खिलाड़ियों का आकलन किया।

*चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा व्यवस्थित प्रशिक्षण*
टैलेंट सर्च अभियान के तहत चयनित खिलाड़ियों को विभाग की बैडमिंटन एवं टेनिस डे-बोर्डिंग योजनाओं से जोड़ा जाएगा। यहां उन्हें अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं, वैज्ञानिक फिटनेस कार्यक्रम तथा प्रतियोगी वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।

*शनिवार को भी रहेगा सुनहरा अवसर*
जो खिलाड़ी शुक्रवार को किसी कारणवश ट्रायल्स में शामिल नहीं हो सके, उनके लिए विभाग ने 18 जुलाई को भी चयन प्रक्रिया निर्धारित की है। इच्छुक खिलाड़ी दोपहर 1 बजे से पंजीयन करा सकेंगे, जबकि चयन ट्रायल्स अपराह्न 3 बजे से प्रारंभ होंगे। विभाग ने पात्र खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

*प्रदेशभर से खोजी जा रही हैं नई खेल प्रतिभाएं*
खेल एवं युवा कल्याण विभाग का टैलेंट सर्च 2026-27 अभियान प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उत्कृष्ट प्रशिक्षण से जोड़ने की व्यापक पहल है। लगातार आयोजित हो रहे चयन ट्रायल्स में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि मध्यप्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह निरंतर बढ़ रहा है। विभाग का उद्देश्य इन प्रतिभाओं को बेहतर मंच, संसाधन और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान कर भविष्य के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के रूप में विकसित करना है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ना रोहित शर्मा रिटायर हो रहे, ना लॉर्ड्स में आखिरी वनडे, संन्यास की खबरों के बीच आ गया BCCI का जवाब

ना रोहित शर्मा रिटायर हो रहे, ना लॉर्ड्स में आखिरी वनडे, संन्यास की खबरों के बीच आ गया BCCI का जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us