• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बटलर का शतक तो ब्रूक 5 रन से चूके, इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर ठोका

भारत के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के घातक बल्लेबाज हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने दमदार पारी खेली, जिसके कारण इंग्लैंड की टीम ने 257 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

sports_master by sports_master
July 11, 2026
in क्रिकेट
0
बटलर का शतक तो ब्रूक 5 रन से चूके, इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर ठोका

साउथम्प्टन: भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने साउथम्प्टन में ऐसा तूफान मचाया कि भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। कप्तान जोस बटलर (131 रन, 64 गेंद) और हैरी ब्रूक (नाबाद 95 रन, 45 गेंद) की विस्फोटक पारियों के दम पर इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। यह भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया।

खराब शुरुआत के बाद भी किया कमाल

इंग्लैंड की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। फिल सॉल्ट सिर्फ 6 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने और टीम ने 8 रन पर पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 102 गेंदों में 233 रन जोड़कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। यह साझेदारी भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल की सबसे बड़ी साझेदारियों में भी शामिल हो गई।

बटलर ने खेली कमाल की पारी

बटलर ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए। उन्होंने महज 64 गेंदों में 131 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 204.69 का रहा। वहीं दूसरी ओर हैरी ब्रूक ने भी किसी तरह की रियायत नहीं दी। इंग्लैंड के कप्तान ने 45 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 211.11 रहा। आखिरी ओवरों में विल जैक्स ने भी दो गेंदों में 7 रन जोड़कर स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया।

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किया निराश

भारतीय गेंदबाजों के लिए यह दिन बेहद निराशाजनक रहा। अक्षर पटेल सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 63 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं ले सके। यह उनके टी20 करियर का सबसे महंगा स्पेल भी बन गया। प्रिंस यादव ने चार ओवर में 60 रन खर्च किए, जबकि सूर्यांश शेडगे ने तीन ओवर में 39 रन दिए। अर्शदीप सिंह अपेक्षाकृत सबसे किफायती रहे और चार ओवर में 33 रन दिए, लेकिन उन्हें भी विकेट नहीं मिला। प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट जरूर लिया, जबकि शिवम दुबे ने अंतिम ओवरों में दो बल्लेबाजों को आउट किया।

इंग्लैंड ने पावरप्ले में 61 रन बनाए, लेकिन असली तबाही उसके बाद देखने को मिली। भारतीय गेंदबाज लगातार लाइन-लेंथ से भटकते रहे और बटलर-ब्रूक की जोड़ी ने मैदान के हर कोने में चौके-छक्कों की बारिश कर दी। इंग्लैंड ने पूरे 20 ओवर में सिर्फ तीन विकेट गंवाए और 12.85 की रन रेट से 257 रन बनाकर भारत के सामने जीत के लिए 258 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रख दिया।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अक्षर पटेल के नाम घटिया रिकॉर्ड

अक्षर पटेल के नाम घटिया रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us