• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टीम इंडिया ने गंवाई बैक टू बैक सीरीज, इंग्लैंड ने पहली बार किया ऐसा कारनामा

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड ने 9 विकेट से हराकर चौथा टी20 जीत लिया। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम इस सीरीज को जीतने में भी कामयाब रही है।

sports_master by sports_master
July 10, 2026
in क्रिकेट
0
टीम इंडिया ने गंवाई बैक टू बैक सीरीज, इंग्लैंड ने पहली बार किया ऐसा कारनामा

ब्रिस्टल: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर पूरी तरह ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम मिलकर बोर्ड पर एक ऐसा सम्मानजनक स्कोर भी नहीं टांग सकी जिससे गेंदबाज लड़ाई लड़ सकें। शुरुआती झटकों और खराब शॉट चयन के कारण भारत की पारी निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 158 रनों के आसपास ही सिमट गई। इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों की लाचारी साफ नजर आई जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं

159 रनों के इस आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भारतीय गेंदबाजों को मैदान के चारों कोने में दौड़ाया। ओपनर फिलिप साल्ट और कप्तान हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। साल्ट ने 42 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 59 रनों की कप्तानी पारी खेली। वहीं, कप्तान हैरी ब्रूक ने तो और भी ज्यादा आक्रामक रुख अपनाते हुए मात्र 35 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के जड़कर नाबाद 79 रन कूट दिए। इन दोनों की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने महज 13.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर 159 रन बना लिए और भारत को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह इंग्लैंड की भारत के खिलाफ पहली टी20 सीरीज जीत है।

अर्शदीप को मिला इकलौता विकेट

भारतीय गेंदबाजों के पास इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रोकने का कोई प्लान नजर नहीं आया। टीम को एकमात्र सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई, जिन्होंने इंग्लिश विकेटकीपर जोस बटलर (8 रन) को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। हालांकि, इसके लिए अर्शदीप ने अपने 3.5 ओवरों में 41 रन लुटा डाले। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा (3 ओवर में 26 रन), प्रिंस यादव (3 ओवर में 28 रन), अक्षर पटेल (2 ओवर में 24 रन), वॉशिंगटन सुंदर (1 ओवर में 19 रन) और शिवम दुबे (1 ओवर में 15 रन) सभी विकेट के लिए तरसते नजर आए और बेहद महंगे साबित हुए।

श्रेयस अय्यर ने बनाए 80 रन

इससे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट पर 158 रन ही बना सका। अय्यर ने 49 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी खेलने के अलावा शिवम दुबे (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी भी की। अय्यर के अलावा भारत का कोई बल्लेबाज लय में नजर नहीं आया। कप्तान ने भारतीय पारी में आधे से अधिक रन बनाए।

जोफ्रा आर्चर और टंग ने झटके विकेट

इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने क्रमश: 20 और 36 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही जब वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर नाकाम रहे और सिर्फ 15 रन बनाने के बाद आर्चर की गेंद को मिड ऑन पर सैम कुरेन के हाथों में खेल गए।

इशान किशन भी सिर्फ चार रन बनाने के बाद टंग की गेंद पर शॉर्ट मैन पर कुरेन को आसान कैच दे बैठे। भारत ने पावर प्ले में दो विकेट पर 44 रन बनाए। कप्तान अय्यर अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने टंग और कुरेन पर चौके जड़ने के बाद आर्चर की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर हार के मुजरिम नहीं! इस एक खिलाड़ी के नहीं रहने से भारतीय टीम हार रही मैच?

श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर हार के मुजरिम नहीं! इस एक खिलाड़ी के नहीं रहने से भारतीय टीम हार रही मैच?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us