• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मनु भाकर के लिए नए सफर की शुरुआत, जसपाल राणा की जगह नए कोच से लेंगी ट्रेनिंग

sports_master by sports_master
July 5, 2026
in निशानेबाजी
0
मनु भाकर के लिए नए सफर की शुरुआत, जसपाल राणा की जगह नए कोच से लेंगी ट्रेनिंग

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर अभी एशियन गेम्स की तैयारियों में लगी हुई हैं। इस बीच उनके कोच जसपाल राणा का निधन हो गया था। सिर्फ 49 साल की उम्र में 12 जून को राणा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। मनु भाकर अब एशियन गेम्स की तैयारी सर्बिया की जेलेना अरुनोविच की देखरेख में करेंगी। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) ने मनु की ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए जेलेना को उनके साथ जोड़ा है।

मनु भाकर की नई कोच पर NRAI ने क्या कहा?

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के महासचिव पवन सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि जसपाल राणा मनु की पूरी ट्रेनिंग और मैच की तैयारी करवाते थे। इसके साथ ही इवेंट के दौरान उन्हें गाइड भी करते थे। उनके निधन के बाद संघ ने फैसला किया कि मनु को हर जरूरी मदद दी जानी चाहिए। इसी वजह से जेलेना को उनके साथ जोड़ा गया है।

पवन सिंह ने कहा, ‘अब तक राणा ही मनु की कोचिंग और ट्रेनिंग से जुड़ी सभी जरूरतों का ध्यान रखते थे और प्रतियोगिताओं में उसका मार्गदर्शन करते थे। उनके निधन के बाद एक खालीपन आ गया था। NRAI को लगा कि इस मुश्किल समय में जेलेना को मनु के साथ जोड़ना और उसे हर संभव मदद देना जरूरी है। मनु के लिए यह संवेदनशील दौर है। अब जेलेना उसके कोचिंग कॉर्नर में मौजूद रहेंगी। वह ट्रेनिंग कैंप के साथ ही प्रतियोगिताओं के दौरान उसका मार्गदर्शन करेंगी।’

जसपाल राणा लंबे समय से ट्रेनिंग दे रहे थे

जसपाल राणा का मनु भाकर को मिली सफलताओं में रोल काफी अहम था। उन्होंने छोटी उम्र से ही मनु को ट्रेनिंग दी और उनकी तैयारी की पूरी प्लानिंग बनाई थी। राणा के मार्गदर्शन में ही मनु ने पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था। 2021 में दोनों कुछ समय के लिए अलग हो गए थे, लेकिन 2023 में फिर साथ आए और पेरिस ओलंपिक की तैयारी शुरू की।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 7वीं बार जीता महिला टी20 विश्व कप का खिताब, इंग्लैंड को हराने में नहीं लगी मेहनत

ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 7वीं बार जीता महिला टी20 विश्व कप का खिताब, इंग्लैंड को हराने में नहीं लगी मेहनत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us