• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम चर्चा में क्यों है? प्रीमियम पिच से लेकर फ्लडलाइट टावर तक, जानिए 4 सबसे बड़ी खूबियां

कैलिफोर्निया के पोमोना में LA नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का अनावरण किया गया है। इसके साथ ही शाहरुख खान ने क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम जोड़ लिया है।

sports_master by sports_master
July 2, 2026
in क्रिकेट
0
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम चर्चा में क्यों है? प्रीमियम पिच से लेकर फ्लडलाइट टावर तक, जानिए 4 सबसे बड़ी खूबियां

नई दिल्ली: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के सह मालिक शाहरुख खान ने क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम जोड़ लिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का अनावरण किया गया है।

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स के हिसाब से खास तौर पर बनाया गया LA का नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड खिलाड़ियों और फैंस दोनों को ही बेहतरीन क्रिकेट अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। इस स्टेडियम में 8 प्रीमियम पिचों के साथ ही 120 फीट ऊंचे फ्लडलाइट टावर भी लगाए गए हैं। आइए जानते हैं शाहरुख खान के स्टेडियम में और क्या-क्या खास है।

1. ICC मानकों वाली 8 प्रीमियम पिचें

स्टेडियम के मुख्य स्क्वायर में 8 प्राकृतिक घास की पिचें बनाई गई हैं। इन्हें आईसीसी के नियमों के अनुसार तैयार किया गया है, ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसी सुविधाएं और बेहतर खेल का अनुभव मिल सके।

2. 120 फीट ऊंचे 6 फ्लडलाइट टावर

मैदान में 120 फीट ऊंचे 6 आधुनिक फ्लडलाइट टावर लगाए गए हैं। इनकी मदद से रात में भी शानदार रोशनी में मैच खेले जा सकते हैं और टीवी पर हाई-डेफिनिशन (HD) प्रसारण बेहतर गुणवत्ता के साथ होता है।

3. बढ़ाई जाएगी दर्शक क्षमता

फिलहाल स्टेडियम में करीब 5,000 दर्शक बैठ सकते हैं। भविष्य में इसकी क्षमता 2027 तक 12,000 और ओलंपिक से पहले 15,000 तक बढ़ाने की योजना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट प्रशंसक मैच का आनंद ले सकें।

4. सिर्फ क्रिकेट नहीं, परिवारों के लिए भी खास

यह स्टेडियम केवल पेशेवर क्रिकेट मैचों के लिए नहीं बनाया गया है। इसे स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन और परिवार के साथ समय बिताने की जगह के रूप में भी विकसित किया गया है, जहां अलग-अलग सामुदायिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं।

शाहरुख खान ने दी प्रतिक्रिया

नाइट राइडर्स स्टेडियम के अनावरण पर शाहरुख खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘जो एक सपना था, वह आज सच हो गया है। दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल क्रिकेट को लॉस एंजिल्स में लाना हम सभी के लिए एक यादगार पल है। फेयरप्लेक्स और नाइट राइडर्स के बीच इस लंबे समय की पार्टनरशिप से हम सिर्फ क्रिकेट का मैदान नहीं बना रहे हैं। बल्कि एक ऐसी जगह बना रहे हैं जो कम्युनिटी, साथ रहने की भावना, जोश और मनोरंजन का जश्न मनाती है। यह जगह सिर्फ खेल के लिए नहीं, बल्कि मनोरंजन, परिवारों और हमेशा याद रहने वाली यादों के लिए भी बनाई गई है।’

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
लियोनेल मेसी भी सेक्योरिटी चेक से नहीं बच पाए, जूता तक किया गया स्कैन, वीडियो वायरल

लियोनेल मेसी भी सेक्योरिटी चेक से नहीं बच पाए, जूता तक किया गया स्कैन, वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us