• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बढ़ा सस्पेंस, बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने फैंस को झटका दिया

भारतीय क्रिकेट फैंस वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कुछ ऐसा कहा है, जो फैंस के लिए झटके जैसा हो सकता है।

sports_master by sports_master
June 25, 2026
in क्रिकेट
0
IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बढ़ा सस्पेंस, बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने फैंस को झटका दिया

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज में किसी खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह वैभव सूर्यवंशी हैं। 15 साल के वैभव टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। माना जा रहा है कि आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में उनका डेब्यू हो सकता है।

बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी को सराहा

भारतीय टीम के बल्लेबाज कोच सितांशु कोटक ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘वह बहुत ही टैलेंडेड खिलाड़ी है, यह हम सब जानते हैं। उसने कई स्तरों से गुजरकर यह मुकाम हासिल किया है। हमने उससे कहा कि वह अपनी क्रिकेट का आनंद ले और बेझिझक सवाल पूछे या अपनी बात कहे। गौतम ने भी इसी बात पर जोर दिया।’

वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए इंतजार करना होगा?

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर भी सितांशु कोटक से सवाल हुआ लेकिन उन्हें जो कहा वो वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार कर रहे फैंस के लिए झटके जैसा है। कोटक ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि सिर्फ किसी को मौका देने के लिए हमें ऐसे खिलाड़ी को बाहर करना चाहिए जो पहले से ही रन बना रहा है। यह सही भी नहीं होगा। जाहिर है, यह टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है और हम इस मैच में क्या करने की योजना बना रहे हैं, यह अलग बात है। लेकिन मुझे लगता है कि किसी को मौका देने और किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी करने के बीच बहुत बारीक फर्क होता है।

भारत के लिए टॉप-3 ने काफी रन बनाए हैं

वैभव सूर्यवंशी सलामी बल्लेबाज हैं। अगर उन्हें मौका देना है तो अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी तोड़नी होगी। इसके साथ ही संजू, ईशान और अभिषेक में से किसी एक को बाहर करना होगा। इन तीनों ने टी20 विश्व कप के फाइनल में अर्धशतक लगाया था। संजू उसमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। ईशान किशन ने 300 से ज्यादा रन बनाए थे। अभिषेक टी20 में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
महिला टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का जलवा, बांग्लादेश की टीम बेबस नजर आई

महिला टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का जलवा, बांग्लादेश की टीम बेबस नजर आई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us